फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   painter burn with electric shock

करंट से झुलसकर गिरा पेंटर, मौत

Sat, 04 Jun 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
painter burn with electric shock
एक पेंटर करंट से झुलसकर नीचे गिर पड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दौरान एक पेंटर करंट से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। गिरते समय भी वह तारों की चपेट में आ गया। झुलसे हालत में उसको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। राजीव कॉलोनी वासी पेंटर करीब 35 वर्षीय तिलक अपने दो साथियों के साथ जोगीवाला मंदिर के सामने एक ट्रेडिंग कंपनी में पेंट लगाने का काम कर रहा था। वह एक सप्ताह से यहां काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुकान के द्वितीय तल पर वह बोर्ड हटाने के लिए गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान बोर्ड का पाइप वहां से गुजर रही मुख्य बिजली की लाइन को छू गया और वह गिर गया। गिरते समय भी वह बिजली की मुख्य तारों की चपेट में आ गया। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया और उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई कैलाश ने बताया कि तिलक के दो लड़के और दो लड़कियां है। वह पेंट करके ही अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि करंट लगने से पेंटर की मौत हुई है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed