{"_id":"62f2412cae804e3a2018f3f4","slug":"old-lady-pushed-by-her-daughter-in-law-in-bhiwani-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: झगड़ा सुलझाने गई बुजुर्ग को बहू ने दिया धक्का, गिरने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: झगड़ा सुलझाने गई बुजुर्ग को बहू ने दिया धक्का, गिरने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 09 Aug 2022 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:42 PM IST
सार
अमर नगर टिब्बा बस्ती निवासी जगदीश के दो बेटे थे, जिनमें से बड़े बेटे बलवान की मौत हो गई है। सोमवार रात बलवान की पत्नी सोनिया का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान सावित्री देवी झगड़ा शांत करने पहुंची।
विज्ञापन
भिवानी में महिला की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भिवानी के अमर नगर टिब्बा बस्ती क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहू ने धक्का दे दिया। धक्के लगने से गिरी महिला की मौत हो गई। जैन चौक पुलिस चौकी ने मृतक महिला के पति के बयान पर उसकी बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमर नगर टिब्बा बस्ती निवासी जगदीश ने बताया कि उसके दो बेटे थे, जिनमें से बड़े बेटे बलवान की मौत हो गई है और छोटा बेटा संजय दिव्यांग है। सोमवार रात करीब नौ बजे उसके बेटे बलवान की पत्नी सोनिया का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी 75 साल की सावित्री देवी भी वहां पर पहुंची। जब सावित्री झगड़ा शांत होने के बाद घर आ रही थी तो अचानक ही उसकी बहू सोनिया ने उसे धक्का मार दिया, जिसकी वजह से वह नीचे गिर गई और बेसुध हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस प्रभारी हरिओम और जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी हरिओम ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला के पति जगदीश के बयान पर इस संबंध में उसकी बहू सोनिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - मनीष वालिया, इंचार्ज जैन चौक पुलिस चौकी।