{"_id":"9192e708fed7bb8803612f222037e551","slug":"off-break-the-lock-of-the-house-of-60-thousand-cash-and-jewelery-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़ 60 हजार की नगदी व आभूषण चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़ 60 हजार की नगदी व आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी में बंद मकान के ताले तोड़ करीब 60 हजार की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।
चोरों ने बुधवार रात हनुमान ढाणी नई बस्ती गली नंबर एक वासी ताराचंद सैनी के मकान को अपना निशाना बनाया। यहां उनके दो पुत्र हलवाई सुरेश व दूसरा पुत्र जगत सिंह रहते है। जगत सिंह ने बताया कि उसकी माता गांव गई हुई थी और सुरेश कार्य के चलते घर नहीं आ सका। सुबह आए तो घर के बाहर का ताला तो ठीक था मगर अंदर के ताले टूटे हुए थे। एक संदूक तो छत पर मिली। चोरों ने रात को अच्छी तरह पूरा घर खंगाला। जगत सिंह ने बताया कि संदूक में करीब 15 हजार की नगदी, चैन, पाजेब, अंगूठी आदि ज्वैलरी रखी थी। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। चोर गली से छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़ चोरी की। एक संदूक तो छत पर मिली। सारे कपड़े इधर उधर बिखरे हुए थे। चोरी की सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एएसआई कुलदीप व जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से फिंगर प्रिंट जुटाए। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
फोटो 08