फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Music teacher wife stabbed husband

पति ने म्यूजिक टीचर पत्नी को चाकू घोंपा

Sun, 14 Feb 2016 12:56 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Sun, 14 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Music teacher wife stabbed husband

भिवानी। पारिवारिक कलह के चलते एक म्यूजिक टीचर पर उसके पति ने चाकू घोंप दिया। पेट व हाथ पर दो-दो वार किए तो कमर पर एक वार किया। झगड़े के दौरान शिक्षिका के हाथ में भी फ्रेक्चर आया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति व सास-ससुर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला सुबह करीब सवा सात बजे का है। भारत नगर में रहने वाली शिक्षिका पिंकी(36) को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पेट, हाथ, कमर में चाकू के निशान थे। महिला ने पति पर चाकुओं से हमला करने व सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला के दो बच्चे भी इस घटना के बाद सहमे हुए थे। महिला ने बताया कि वह महम के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जा रही है और तलाक के लिए दबाव डाला जा रहा है। अब दो दिन से ज्यादा परेशान किया जा रहा है। रातभर उसके साथ मारपीट की गई। सुबह करीब सवा सात बजे उसके सास-ससुर ने उसे पकड़ा और पति ने चाकू से वार किया। उसके पेट में चाकू से दो वार किए। बचाव का प्रयास किया तो हाथों पर भी चाकू लगा। इसके अलावा कमर में चाकू से वार किया। महिला ने बताया कि उसका हाथ भी तोड़ दिया गया। उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया गया। 

बेटा-बेटी लाए अस्पताल, नहीं मिली महिला हेल्प लाइन से मदद

महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए करीब 13 वर्षीय बेटी व करीब 11 वर्षीय बेटा अस्पताल लेकर पहुंचे। बेटी ने बताया कि पापा शराब पीते है और मारपीट करते है। दादा-दादी भी उन्हें घर में नहीं रखना चाहते। सुबह मम्मी से मारपीट के बाद कमरे में बंद कर दिया गया। उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी तो पापा ने उन्हें भी चाकू दिखाकर भगा दिया। महिला हेल्प लाइन का नंबर मिलाया मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। जब पापा चले गए तो वे मम्मी को उपचार के लिए ऑटो से अस्पताल लाए।

कई बार हो चुकी है बेरहमी से मारपीट

घायल महिला व उसके बच्चों बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी वर्ष 2006, 2010, 2014 में इसी तरह बेरहमी से मारपीट की जा चुकी है। पुलिस में भी शिकायत दी गई थी। 

वर्जन:::

महिला को चाकू मारने का मामला आया है। महिला ने अपने पति विनोद पर चाकू मारने व सास-ससुर पर हाथ पकड़ मदद करने के आरोप लगाए है। मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जगबीर सिंह, इंचार्ज, जैन चौक चौकी

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed