फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder case, family member demands, arrest to accused, sp, bhiwani

मैडम ! आरोपियों को गिरफ्तार करो

Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder case, family member demands, arrest to accused, sp, bhiwani
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैडम दो दिन हो गए। आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। एसएचओ के खिलाफ तो मामला भी दर्ज नहीं हुआ। अब हमें आशंका है कि हमें झूठे केस में फंसाने की प्लानिंग चल रही है। यह गुहार दो रोज पूर्व देव नगर में वकील व पुलिस से तंग आकर सुसाइड करने वाले जिम संचालक शशीकांत के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मृतक शशीकांत के परिजन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। एसपी कार्यालय में दी शिकायत में मृतक शशीकांत के पिता धर्मचंद ने बताया कि उसके बड़े बेटे शशीकांत को एडवोकेट सुधीर शर्मा, अनिल, एसएचओ जय सिंह काफी समय से तंग कर रहे थे। लगातार जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। रुपयों की मांग की जा रही थी और छोटे बेटे सूर्यकांत को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण उसका बड़ा लड़का काफी तनाव में था। इस तनाव में मजबूर होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने एसपी प्रतीक्षा गोदारा को देने के लिए सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन


जिसमें एडवोकेट सुधीर शर्मा व एसएचओ सदर थाना जय सिंह, घर में आए अन्य पुलिस कर्मियों के नाम लिखे थे। परिजनों ने आशंका जताई कि अब परिवार वालों को झूठे मामले में फंसाने की तैयारी की जा रही है। मृतक के पिता धर्मचंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसकी जांच के लिए अलग से इंस्पेक्टर नियुक्त किया जाएगा और पूरी जांच करवाई जाएगी। इस मौके पर नेत्रपाल सरपंच, धर्मचंद, अखिल,ब्रह्मानंद, सिंपल, राधेश्याम, रणबीर भाटी, विनोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed