फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother jumped into well with her three children in Bhiwani

भिवानी: बच्चा रोने की आवाज...लोगों ने देखा तो कुएं में पड़ी थी तीन लाशें, मां ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 08 Oct 2021 10:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 10:57 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी में एक मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। बच्चे के रोने पर मामले का खुलासा हुआ। मां और दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी है। 

विज्ञापन
Mother jumped into well with her three children in Bhiwani
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी जिले के गांव हसान में शुक्रवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कुएं से निकलवाकर लोहारू के अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के मायका पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। चैहड़ खुर्द निवासी कविता की शादी हसान निवासी विकास के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास और कविता के तीन बच्चे थे, जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी। बताया जा रहा है कि उनके घर में किसी प्रकार के झगड़े या विवाद की कोई बात कभी सामने नहीं आई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कविता का पांच वर्षीय बेटा मनीष और सात साल की बेटी खुशी स्कूल से लौटे थे। दोनों बच्चों के अलावा दो साल के बेटे अमन को लेकर कविता अपने खेत में स्थित कुएं पर गई और उसमें छलांग लगा दी। 

आसपास के लोगों को घटना के बारे में तब पता चला जब उन्हें बच्चे के रोने की आवाज कुएं से आई। लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो चारों कुएं में गिरे हुए थे। ग्रामीणों ने इसके बारे में परिजनों को सूचित किया और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटना में 30 वर्षीय कविता, पांच वर्षीय मनीष और सात वर्षीय खुशी की मौत हो चुकी थी, जबकि दो वर्षीय अमन की हालत गंभीर बनी हुई थी। अमन को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत

घटना के समय कोई नहीं था घर पर
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय विकास या परिवार का अन्य कोई सदस्य घर पर नहीं था। देर शाम जब वे घर पर आए तो उन्होंने कविता और बच्चों को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान पूरे मामले के बारे में पता चला।

सूचना मिलते ही गांव में दौड़ी पुलिस
बहल थाना पुलिस को हसान में हुई इस दर्दनाक घटना के बारे में पता चला तो थाने से पुलिस की एक टीम तुरंत गांव में पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच के बाद शवों को लोहारू के अस्पताल में भिजवा दिया गया। मृतका के मायका पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। उन्हीं के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

कविता, खुशी और मनीष के शव को लोहारू अस्पताल में भिजवा दिया गया है। शनिवार के उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने अभी बयान दर्ज नहीं कराए हैं। उनके बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed