फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miscreants entered the house and robbed the landlord by killing him in Bhiwani

Bhiwani: रात को घर में घुसे बदमाश, पूर्व सैनिक की हत्या कर की लूटपाट, पत्नी को किया घायल, गहने भी लूटे

Tue, 13 Sep 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 11:53 PM IST
सार

भिवानी के गांव जाटूलुहारी में देर रात एक बजे वारदात हुई। बुजुर्ग महिला से नाक व कानों के गहने भी लूट लिए और संदूक से एक लाख रुपये ले उड़े। वारदात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Miscreants entered the house and robbed the landlord by killing him in Bhiwani
मृतक सूबे सिंह का फाइल फोटो। घर में बिखेरा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जाटूलुहारी में सोमवार रात करीब एक बजे लूट के इरादे से बदमाश बिजली बोर्ड से रिटायर्ड यूडीसी व पूर्व सैनिक के घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के अंदर लूटपाट की और फिर जाग जाने पर बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। इसमें मकान मालिक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वारदात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

विज्ञापन

 
वारदात की गंभीरता को भांपते हुए एएसपी हितेश यादव व बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया वहीं पूरे घर में फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने छानबीन की। बदमाश घर के अंदर संदूक में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और बुजुर्ग महिला के नाक और गले से गहने भी लूटकर ले गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव जाटू लुहारी निवासी मृतक सूबे सिंह की पत्नी 75 वर्षीय कृष्णा ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने पति सूबे सिंह और 10 वर्षीय पोते केशव के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब एक बजे एक बदमाश ने उसे सोते समय थप्पड़ मुक्के मारना शुरू कर दिए। बदमाश ने उसके नाक व कानों के गहने जबरन लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: फतेहाबाद में डॉक्टर दंपती के घर से दिनदहाड़े 12 लाख रुपये की चोरी, सोने के जेवर सुरक्षित

उसने शोर मचाया और फिर अपने पति की चारपाई की तरफ देखा तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। बदमाश कमरे में रखे लकड़ी के संदूक से एक लाख रुपये की नकदी व जरूरी कागजात भी निकालकर ले गए। जिनमें फौज और बिजली बोर्ड के कागजात, तीन एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक और परिवार सदस्यों के आधार कार्ड रखे थे। बुजुर्ग महिला ने बदमाश के जाने के बाद बाहर निकलकर देखा तो उसका पति सूबे सिंह बाथरूम के पास मृत अवस्था में पड़ा था।

बदमाश उसके पति की हत्या कर घर में लूटपाट कर भाग गए। वहीं उसने अपने लड़के दीपक को फोन पर जानकारी दी। दीपक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। रात को ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं वारदात स्थल पर एएसपी हितेश यादव व बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

फारेंसिक टीम ने घर के अंदर से बदमाशों का सुराग लगाने के लिए काफी तथ्य जुटाए। हत्या में प्रयोग की गई वस्तुओं व खून से सनी चीजों को भी कब्जे में लिया गया। बुजुर्ग महिला कृष्णा को उसकी पुत्रवधू नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

घर के अंदर लूट के इरादे से बदमाश घर में घुसे थे। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं घायल बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 458, 460 के केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - संदीप शर्मा, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

बुजुर्ग उठा तो उसे मारा, महिला उठी तो उसे मारा, बच्चे की नींद नहीं खुली तो बचा
हम सब खाना खाकर रात 10 बजे ही सो गए थे। रात को थोड़ी आवाज सुनकर नींद खुली तो एक भूरे रंग के बदमाश ने हमला कर दिया। मेरे मुंह पर मुक्के ही मुक्के मारे। मेरे कानों की बालियां तोड़ ली। हमला होने से पहले देखा तो एक भूरे रंग का लड़का था, जिसे साइड से देखा। सामने से देखती तो पहचान लेती। वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद बाहर जाकर देखा तो बाथरूम के पास मेरे पति सूबे सिंह मृत पड़े थे। यह कहना है बदमाशों की शिकार बुजुर्ग महिला कृष्णा का। 

बेटों से अलग प्लॉट में रह रहे पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी पर चोरी में बाधा बनने पर बदमाशों ने हमला किया गया। दरअसल चोरी कर रहे बदमाशों की आवाज सुनकर सबसे पहले बुजुर्ग पूर्व सैनिक सूबे सिंह की आंख खुल गई। जिस पर बदमाशों ने रॉड से उसके सिर पर हमला किया। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई।

आवाज सुनकर सूबे सिंह की पत्नी कृष्णा की नींद खुली तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। दोनों को मृत समझ बदमाश घर से संदूक व अन्य सामान चोरी कर भाग निकले। बुजुर्ग महिला के पास ही उसका करीब 10 वर्षीय पोता केशव भी सो रहा था, जिसकी नींद नहीं खुली और शायद इसी कारण वह बदमाशों से बच गया। घर से चोरी कागजात, संदूक पुलिस ने सामने ही स्थित गांव के कन्या सरकारी स्कूल से बरामद किया।

सेवानिवृत्त फौजी व यूडीसी रिटायर सूबे सिंह अपने बेटों के परिवार से अलग प्लॉट में सोता था। घर और प्लॉट के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। 

प्लॉट के सामने ही सरकारी कन्या स्कूल है। चोरी की नीयत से घर में घूसे बदमाशों ने रात को सूबे सिंह के परिवार को निशाना बनाया। सूबे सिंह की नींद खुली तो उस पर रॉड व लाठी से हमला कर मौत के घाट उतारा। उसकी पत्नी कृष्णा की नींद खुली तो हमला कर उसे बेहोश कर दिया। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे। वारदात के बाद एफएसएल टीम, थाना पुलिस के अलावा एडीजीपी ममता सिंह, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। 

सेना से रिटायर्ड होने के बाद सूबे सिंह ने की थी बिजली बोर्ड में नौकरी
गांव जाटूलुहारी निवासी सूबे सिंह भूतपूर्व सैनिक था। उसने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद बिजली बोर्ड में बतौर यूडीसी काफी सालों तक नौकरी की। इस पद से भी सूबे सिंह रिटायर्ड हो चुका था। जिसके बाद वह दोनों ही पेंशन ले रहा था। उसके तीन बच्चे थे। उसका बड़ा लड़के संजय की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसका छोटा बेटा दीपक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है जबकि उसकी बेटी शादीशुदा है।  बुजुर्ग सूबे सिंह की दो पेंशन से परिवार का सहारा बनी थी। बुजुर्ग की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

पोते को कुछ हो जाता तो वंश पर आ जाती दिक्कत
सेवानिवृत्त फौजी की हत्या के बाद गांव में जहां डर का माहौल है, वहीं पुलिस के प्रति रोष भी है। ग्रामीणों का कहना है कि सेवानिवृत्त फौजी सूबे सिंह की मौत का तो दुख है ही अगर उसके पोते के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो परिवार ही खत्म हो जाता। सूबे सिंह के दो बेटे है। बड़े बेटे संजय का करीब आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और उसकी दो बेटियां है। छोटे बेटे दीपक के दो बेटियां महिला और गरिमा व एक बेटा केशव है। केशव को कुछ हो जाता तो परिवार में सिर्फ बेटियां ही बचती। ग्रामीण दीपेश ने बताया कि चोरी और बुजुर्ग दादा की हत्या, दादी पर हमले की घटना बताती है कि बदमाश कितने बेखौफ है और पुलिस प्रशासन फेल। गांव का हर आदमी इस घटना के बाद डरा हुआ है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरी की नीयत से बदमाश घर में घूसे और सेवानिवृत्त फौजी सूबे सिंह के उठने पर उसकी हत्या की। बुजुर्ग महिला पर भी हमला किया। चोरी किया गया बख्शा मकान के सामने ही स्कूल के पास मिला है। मामले की हर एंगल से जांच कर रहे है। एडीजीपी ममता सिंह भी इसी केस के सिलसिले में मौका देखने आई थी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द बदमाश पकड़े जाए। - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed