{"_id":"6479b99665924e3729091f83","slug":"medical-store-raided-in-bhiwani-operator-selling-abortion-medicine-arrested-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मेडिकल स्टोर पर छापा: गर्भपात की दवाई बेचता संचालक गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बना की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में मेडिकल स्टोर पर छापा: गर्भपात की दवाई बेचता संचालक गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बना की कार्रवाई
Fri, 02 Jun 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:12 PM IST
सार
भिवानी स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि गांव गोलागढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात की किट दी जा रही है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम गठित की गई। टीम वीरवार को शाम करीब तीन बजे गांव गोलागढ़ में पहुंची और फर्जी ग्राहक को प्राप्त सूचना में बताए गए मेडिकल स्टोर पर भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के गांव गोलागढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर एक मेडिकल व जनरल स्टोर संचालक को अवैध रूप से गर्भपात की किट बेचते हुए दबोचा है। आरोपी 800 रुपये में गर्भपात की किट ग्राहकों को दे रहे थे। स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार की शिकायत पर जुई पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान नवीन और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि गांव गोलागढ़ में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात की किट दी जा रही है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम गठित की गई। टीम वीरवार को शाम करीब तीन बजे गांव गोलागढ़ में पहुंची और फर्जी ग्राहक को प्राप्त सूचना में बताए गए मेडिकल स्टोर पर भेजा। मेडिकल स्टोर संचालक ने फर्जी ग्राहक को 800 रुपये में गर्भपात की किट देने का सौदा तय किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फोन पर अपने पड़ोस में लगती किराना स्टोर से आरोपी सुमित को गर्भपात की किट देने के लिए कहा। सुमित ने फर्जी ग्राहक को गर्भपात की किट दी और टेबलेट लेने का समय सारिणी बताई। यहीं पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने इस बारे में जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी। वहीं, इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नवीन और सुमित को नामजद करके संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन