{"_id":"649bf1b8d9658e18dd0bd364","slug":"man-hacked-to-death-at-his-house-in-bhiwani-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Murder: घर में सो रहे पूर्व छात्र नेता की तेजधार हथियार से हत्या, सिर पर किया गया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani Murder: घर में सो रहे पूर्व छात्र नेता की तेजधार हथियार से हत्या, सिर पर किया गया वार
Wed, 28 Jun 2023 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:09 PM IST
सार
बापोड़ा गांव का रहने वाला पवन कुमार (53) भिवानी में छात्र राजनीति में सक्रिय रहा है। वह गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया। सोते समय ही उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में मंगलवार रात एक पूर्व छात्र नेता की उसके घर में घुस कर हत्या कर दी गई। परिजन सुबह उसको उठाने गए तो वह मृत मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार के वार के निशान थे और कमरे में खून बिखरा था। रात को सोते समय ही उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को किसी के घर में घुसने की कोई भनक नहीं लगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi: जेल में रहकर गिरोह को मजबूत करता रहा लॉरेंस; सलमान को धमकी देने में भी आया नाम; पुलिस अलर्ट
बापोड़ा गांव का रहने वाला पवन कुमार (53) भिवानी में छात्र राजनीति में सक्रिय रहा है। वह गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया। रात के समय बदमाश घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी। सुबह पवन मृत मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार उसके सिर में तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। उसको विरोध करने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि पवन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन की हत्या से परिजन भी सदमे में हैं। हत्या की सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।