{"_id":"64266c19fbac4665a4042606","slug":"man-attacked-with-ax-in-bhiwani-for-complaining-to-dc-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: डीसी को शिकायत देने की रंजिश, व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, डंडों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: डीसी को शिकायत देने की रंजिश, व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला, डंडों से मारपीट
Fri, 31 Mar 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:44 AM IST
सार
भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव संडवा निवासी बदन ने बताया कि उसने पानी की निकासी के लिए डीसी को शिकायत दे रखी है। इस कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। उसी दौरान पप्पू, पप्पू की पत्नी व उसका लड़का घर पर आए और उसके साथ कुल्हाड़ी व डंडों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Demo pic
विस्तार
भिवानी के गांव संडवा में किसी मामले में डीसी को शिकायत देने से खफा कुछ लोंगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों पर दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में गांव संडवा निवासी बदन ने बताया कि उसने पानी की निकासी के लिए डीसी को शिकायत दे रखी है। इस कारण कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। गत 28 मार्च को वह अपनी पत्नी, पौत्री के साथ अपने घर पर था। उसी दौरान पप्पू, पप्पू की पत्नी व उसका लड़का घर पर आए और उसके साथ कुल्हाड़ी व डंडों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल को परिजनों ने तोशाम सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन