{"_id":"323ac9d7f8b4182fc275371eaa64e50b","slug":"lpg-gas-torches-worker-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस से जलाकर मजदूर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलपीजी गैस से जलाकर मजदूर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कमरे में बंद कर एलपीजी गैस से मजदूर की जलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वाक्या 16 दिन पहले का है। रविवार रात मजदूर की मौत के बाद उसकी माता ने दो लोगों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
कृष्णा कॉलोनी वासी युवक कपिल ढाणा रोड पर मजदूरी का काम करता था। 10 अक्तूबर को वह एक कमरे में संदिग्ध परिस्थतियों में आग से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। रविवार रात घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस हिसार पहुंची और मृतक की मां के बयान दर्ज किए। मृतक की माता ने बताया कि उसका बेटा ढाणा रोड पर मजदूरी करता था। 10 अक्तूबर को उसके बेटे को कमरे में बंद कर सिलेंडर की गैस से जला दिया गया, जिस कारण उसकी मौत हुई।
मामले में सदर थाना से एसएचओ उदमीराम ने बताया कि कपिल आग में झुलसा था और उसके बयान लेने गए थे। मगर वह बोलने की हालत में नहीं था। अब उसकी मौत हो गई है। मृतक की मां ने दो व्यक्तियों पर जलाकर हत्या करने के आरोप लगाए है। शिकायत पर अजीत व बाली नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।