{"_id":"ef272315d0d06729c61cd6e19b32dc25","slug":"kidnaping-child-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औलाद नहीं थी तो कर लिया बच्ची का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औलाद नहीं थी तो कर लिया बच्ची का अपहरण
भिवानी
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा चांग से तीन नवंबर को संदिग्ध हालत में लापता 12 वर्षीय बच्ची को गांव में ही मजदूरी करने वाले पति-पत्नी उठा ले गए थे। महिला थाना पुलिस ने दिल्ली से बच्ची को बरामद किया और आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैतीन नवंबर को चांग गांव में अमरूद-बेरी के बाग के पास करीब 12 वर्षीय बच्ची पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की मगर बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस में भी शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
महिला थाना की एक स्पेशल टीम पिछले एक महीने से एसएचओ सुनीता के नेतृत्व में बच्ची की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची दिल्ली में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में दबिश दी। जहां से मजदूर दंपति को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद किया। बुधवार देर सायं महिला थाना पुलिस आरोपी पति-पत्नी को दिल्ली से भिवानी लाई। बच्ची को उसके परिजनों के हवाले किया गया। एक महीने बाद बच्ची को पा कर परिजन बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
आरोपी पति-पत्नी ने बताया कि वे चांग गांव में मुर्गी फार्म पर काम करते थे। बच्ची पड़ोस ही में बाग मालिक की बेटी थी। उनके कोई औलाद नहीं थी। इसी कारण अपने साथ ले गए। बच्ची को बरामद करने वाली टीम में एएसआई प्रवीण, सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल नीतूबाला शामिल रही।
विज्ञापन
मामले में एसएचओ सुनीता ने बताया कि हमारी टीम बच्ची के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश में जुटी थी। मजदूर दंपति के पास दिल्ली से बच्ची को बरामद किया गया है। पकड़े गए पति-पत्नी सतीश और संजू को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।