फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   inspection iffected, mmostly footage delete

जांच को झटका, ज्यादातर फुटेज डिलीट

Fri, 11 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 11 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
35 लाख लूट मामले में लुटेरों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस पीड़ित व्यापारी के घर से घटनास्थल तक जिस दुकान के बाहर कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन


उनकी फुटेज खंगाल रही है। कुछ व्यापारियों ने भी पुलिस की मदद के लिए अपने स्तर पर फुटेज एकत्रित करना शुरू किया। समस्या यह है कुछ  दुकानदारों के पास तीन से पांच दिन का ही बैकअप है। बाकी डिलीट हो चुका है। उधर, मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच हिसार को दिए जाने के कारण व्यापारी भी क्राइम ब्रांच की जांच का इंतजार कर रहे है।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लगने  पर अब मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच हिसार को सौंपा गया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस को कोई सबूत नहीं मिलने पर अब क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल से थोड़ा आगे एक मकान से मिली लुटेरों की फुटेज के साथ अन्य स्थानों की फुटेज की जांच करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 व्यापारी भी पुलिस की मदद के लिए अपने स्तर पर पीड़ित व्यापारी के घर से लेकर घटनास्थल तक मार्ग में पड़ने वाली दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज एकत्रित कर रहे है।


कयास लगाए जा रहे है कि घटनास्थल पर भले ही लुटेरों ने चेहरे ढक रखे हो मगर रास्ते में वे बिना किसी नकाब के मिलेंगे। व्यापारी नेता विनोद छपारिया, भानूप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के लिए दुकानदारों से बातचीत की गई है। मगर समस्या यह है कि अनेक की फुटेज ही डिलीट हो चुकी है।

वर्जन::
लूट के मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। हमारी ओर से सीआईए टीम उनकी मदद कर रही है।
प्रतीक्षा गोदारा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed