फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In a case of molestation and abduction of a minor girl, Bhiwani police have arrested farmer leader Ravi Azad.

Haryana: किशोरी से छेड़छाड़ व अपहरण का मामला, भिवानी पुलिस ने किसान नेता रवि आजाद को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 07:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Dec 2025 07:05 PM IST
सार

डीएसपी सिवानी आर्यन चौधरी ने बताया कि रवि आजाद मामले में नामजद आरोपी है और उसे बुधवार को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
In a case of molestation and abduction of a minor girl, Bhiwani police have arrested farmer leader Ravi Azad.
किसान नेता रवि आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

बहल क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से छेड़छाड़ और अपहरण को लेकर बहल पुलिस थाना में दर्ज मामले में पुलिस ने मामले में नामजद किसान नेता रवि आजाद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में तीन युवक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने 12 दिसंबर को किशोरी के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़, अपहरण, एससी एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।  

विज्ञापन




डीएसपी सिवानी आर्यन चौधरी ने बताया कि रवि आजाद मामले में नामजद आरोपी है और उसे बुधवार को एसआईटी द्वारा गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन चौधरी ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था जो अभी न्यायिक हिरासत में है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहुलओं से जांच कर रही है और पूरी जांच प्रक्रिया बेहद संवेदनशीलता व गंभीरता से कर रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि मामले में जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक युवक विकास गोकलपुरा गांव का है जबकि नमित व मोहित सिधनवा गांव के है। बताया जाता है कि उक्त युवक प्राथमिकी में नामजद नहीं थे पर पुलिस जांच में यह सामने आया कि वारदात के समय ये तीनों युवक रवि आजाद की इनोवा गाड़ी में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed