फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   helth team raid in drug market

मिलावटी फूड सप्लीमेंट के शक में छापेमारी

Sat, 05 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
मार्केट में मिलावटी फूड सप्लीमेंट की बिक्री की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामान्य अस्पताल के सामने एक दुकान पर छापेमारी की। टीम ने यहां से दो सैंपल लिए। छापेमार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानदार शटर गिराकर खिसक लिए।
विज्ञापन



डीसी और सिविल सर्जन के इन निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डा. वेद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। सबसे पहले सामान्य अस्पताल के सामने बनी दवा मार्केट में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां  टीम ने विभिन्न सप्लीमेंट की जांच की और दो सैंपल लिये। जांच के बाद दूसरी दुकान पर छापेमारी के लिए टीम जाने की तैयारी कर रही थी कि सिविल सर्जन कार्यालय से फोन आ गया और टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमार कार्रवाई में शामिल डिप्टी सिविल सर्जन डा. वेद कुमार ने बताया  कि दो सैंपल सील किए गए है। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
--
सभी फूड सप्लीमेंट सेंटरों पर होगी छापेमारी
शहर में फूड सप्लीमेंट सेंटरों की भरमार है। लगभग प्रत्येक जिम, हेल्थ सेंटर व दवा दुकानों के अलावा कुछ अन्य दुकानों पर भी फूड सप्लीमेंट बेचे जा रहे हैं।

 बिना अथॉरिटी या अनुमति बिक्री करने वालों सहित सभी सभी की जांच की योजना बनाई गई है।
--
बॉडी की चाह में बर्बादी
अच्छी बॉडी की चाह में शरीर को नुकसान पहुंचा रहे युवा। इस चाह को पूरा करने के लिए नुकसानदायक फूड सप्लीमेंट लेेने भी नहीं चूक रहे। कुछ लोग भी कमाई के लिए युवाओं को गुमराह कर मिलावटी फूड सप्लीमेंट बेच रहे हैं। मानव  शरीर को 30 से 40 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता रहती है। मगर बॉडी बनाने की चाह में युवा कई गुणा ज्यादा  प्रोटीन वाले बॉडी सप्लीमेंट खा रहे हैं। फूड सप्लीमेंट में प्रोटीन ही नहीं अन्य मिनरल भी ज्यादा होते हैं जिसका  सीधा असर किडनी पर पड़ता है। अत्यधिक दबाव के कारण किडनी खराब होती है।  अत्यधिक मिनरल, प्रोटीन के कारण हड्डियां खोखली हो रही हैं। इससे थकावट और डी हाइड्रेशन का भी खतरा रहता है।



वर्जन:::
अति नुकसानदायक होती है। शरीर में प्रोटीन की जरूरत करीब 30 से 40 ग्राम होती है मगर बॉडी बनाने के चक्कर में युवा डेढ़ सौ, दो सौ ग्राम तक प्रॉटीन ले रहे हैं। इससे हड्डिया खोखली होती हैं और किडनी पर असर पड़ता है।ÓÓ
डा. वेद कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन
स्वास्थ्य विभाग
फोटो 11 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed