फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heart doctor and sent to jail accused of sex investigation

लिंग जांच के आरोपी डाक्टर और दलाल को भेजा जेल

Mon, 18 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 18 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर से लिंग जांच के आरोप में पकड़े गए आरोपी डाक्टर और दलाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले में आरोपी हिसार वासी एक अन्य एजेंट की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जींद और भिवानी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच की शिकायत के बाद डम्मी मरीज भेजकर शाम को बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा था। वहां से डॉ. अभय पांडे को लिंग जांच के आरोप में पकड़ा वहीं लिंग जांच कराने के लिए महिला को लाए हिसार के गांव नितानी वासी दलाल रणबीर को पकड़ा। जांच में एक एजेंट हिसार वासी जोगेंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी डाक्टर व पकड़े गए दलाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस हिसार वासी एजेंट जोगेंद्र की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से होगा खुलासा
डाक्टर लिंग जांच करता था या नहीं यह तो अल्ट्रासाउंड मशीन की हार्ड डिस्क बताएगी मगर लिंग जांच के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह खुलासा कॉल डिटेल से होगा। हालांकि जींद से छापामार टीम में शामिल रहे सदस्यों के पास डाक्टर से हुई बातचीत की रिकार्डिंग है। अब पुलिस सोमवार को डाक्टर के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाएगी। जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिस्क का इनाम सवा लाख
लिंग जांच करने वालों को पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग इन दिनों डम्मी मरीज भेज रहा है। मगर विभाग के इस अभियान के दौरान डम्मी के तौर पर भेजी जाने वाली गर्भवती महिला भी काफी रिस्क उठाती है। उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। भिवानी स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने इस रिस्क को समझा। अब सूचना देने वाले के साथ डम्मी मरीज को भी इनाम मिलेगा। सूचना देने वाले को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लाख रुपये इनाम दिया जाता है और अब भिवानी स्वास्थ्य विभाग डम्मी मरीज बनकर रिस्क लेने वाली गर्भवती महिला को सवा लाख रुपये इनाम देगा। बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है और रेवाड़ी में पिछले दिनों लिंग जांच स्कैंडल पकड़ने के दौरान डम्मी मरीज रही महिला को पहली बार ये इनाम मिलेगा।
वर्जन:::
लिंग जांच रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। गुप्ता सूचना मिलते ही डम्मी मरीज भेजकर कार्रवाई की जाती है। अब सूचना देने वाले के साथ डम्मी मरीज को भी इनाम दिया जाएगा। भिवानी स्वास्थ्य विभाग यह रिस्क लेने वाली गर्भवती महिला को सवा लाख रुपये इनाम देगा।

डॉ. मीना बरबर, डिप्टी सिविल सर्जन
वर्जन::::
बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर लिंग जांच के मामले में तीन के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए डाक्टर और दलाल को जेल भेज दिया है।
रामनिवास, एसआई, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed