{"_id":"5776b9974f1c1b704d79a790","slug":"hauner-killing-murder-police-five-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर में ऑनर किलिंग का पर्दाफाश : युवती के चाचा-ताऊ समेत पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमालपुर में ऑनर किलिंग का पर्दाफाश : युवती के चाचा-ताऊ समेत पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने बेटी की हत्या की साजिश रची, चाचा ने हाथ पकड़े और भाई ने अपनी बहन को जहर पिलाकर मार डाला। समाज में बेटी के कारण बेइज्जती महसूस कर रहे परिवार ने इस घिनौने हत्याकांड को अंजाम दिया। किसी को शक न हो इस कारण एक दिन पहले ही मरे रिश्ते के चाचा की चिता में ही मिट्टी का तेल डालकर शव को जला दिया गया। गांव जमालपुर में ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से शुक्रार को गहन पूछताछ में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसी के साथ ही हत्याकांड के दो दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
पुलिस ने खुलासा किया है कि चाचा की चिता में ही जेबीटी छात्रा भतीजी का शव जलाया गया था। दोनों के आपस में किसी तरह के गलत संबंध नहीं थे। चाचा की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई। युवती छह-सात माह पहले घर से कलानौर के एक युवक के साथ चली गई थी। तीन-चार दिन बाद परिजन उसे खोजकर लाए। तभी से परिवार ने लड़की को घर में ही कैद कर रखा था। लड़की की शादी की योजना बनाई लेकिन वह कलानौर के युवक के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी थी। लड़की के इस तरह घर से चले जाने और जिद पर अड़ने के कारण परिवार वाले समाज में
बेइज्जती महसूस कर रहे थे। इसी कारण हत्या की योजना बनाई गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार वाले काफी पहले से युवती की हत्या की योजना बनाए हुए थे। हत्या की योजना बनाने का सूत्रधार मृतका का पिता जगदीश है। योजना के तहत चाचा महेंद्र ने युवती के हाथ पकड़े और युवती के भाई ने जहरीला पदार्थ पिलाया। मौत के बाद मृतका के ताऊ शमशेर, चाचा अनिल, महेंद्र, परिजन राकेश, कमल ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को काबू किया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता-पुत्र अभी फरार है। दोनों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई, एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मामले में पांच लोगों शमशेर, अनिल, राकेश, कमल, महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मृतका के पिता जगदीश व भाई की तलाश की जा रही है।