फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Young man sold two minor sisters in Bhiwani after luring them in love trap

Haryana: प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दो सगी नाबालिग बहनों को भिवानी में बेचा, माता-पिता की हो चुकी है मौत

Mon, 09 Oct 2023 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल कल्याण समिति की टीम ने चाइल्ड लाइन पर मिली शिकायत पर कार्रवाई की है। दोनों लड़कियों के माता-पिता की मौत हो चुकी है, मामा ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। मंगलवार को दोनों बहनों की काउंसलिंग होगी, मेडिकल के बाद बाल सेवा आश्रम भेजी गईं हैं।

विज्ञापन
Haryana: Young man sold two minor sisters in Bhiwani after luring them in love trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo

विस्तार

हरियाणा केभिवानी से मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर आसाम से लाकर यहां बेची गई दो नाबालिग बहनों को दो अलग-अलग गांवों से बरामद किया है। एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दोनों बहनों को भिवानी में लाकर लाखों रुपयों में बेच डाला। जिसके बाद दोनों ही बहनों को स्टेट क्राइम ब्रांच और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सोमवार दोपहर बाद बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियों को भिवानी लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद उन्हें बाल सेवा आश्रम भेजा गया है।

विज्ञापन


मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच के एसआई संजय सिंह, डीसीपीओ संदीप कुमार और बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर की अगुवाई में टीम सदस्यों ने सोमवार दोपहर बाद गांव हरियाणवास में बने एक मकान से साढ़े 16 साल की नाबालिग लड़की को बरामद किया। इसी लड़की की 15 वर्षीय सगी बहन को इसके बाद बहल क्षेत्र के गांव बिधनोई में एक घर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों बहनों ने बताया कि वे आसाम की रहने वाली हैं। बड़ी बहन ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने एक मामा के घर रहती थी। उनके पड़ोसी गांव का एक युवक उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर यहां लाया और उन्हें फिर बेच डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी सदस्य सतेंद्र तंवर ने लड़कियों से प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि बड़ी बहन को आरोपी युवक करीब दो माह पहले ही प्रेम जाल में फंसाकर अपनी बहन के घर ले गया। जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया और फिर एक दलाल से सेटिंग कर उसे एक लाख 10 हजार रुपये में गांव बिधनोई में एक व्यक्ति को बेच डाला। जबकि आरोपी कुछ दिन बाद उसी की 15 साल की छोटी बहन को भी अपने प्रेम जाल में फंसाकर यहां लाया और उसे एक लाख 30 हजार रुपये में हरियावास गांव में एक व्यक्ति को बेच दिया।


मानव तस्करी निरोधक स्टेट क्राइम ब्रांच के साथ दो नाबालिग बहनों को बरामद किया गया है। ये मामला मानव तस्करी और पॉक्सो व दुष्कर्म से जुड़ा है। इस संबंध में दोनों लड़कियों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें बाल सेवा आश्रम भेजा है। परिजनों ने भी इस संबंध में वहां एफआईआर दर्ज कराई है। यहां पर भी मंगलवार को काउंसलिंग कराकर इस संबंध में आगामी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। -सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed