फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Stopped from voting and beaten after entering the house, case of kidnapping registered

Haryana: वोट देने से रोका और घर में घुसकर पीटा, अपहरण का केस दर्ज

Mon, 07 Oct 2024 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 09:39 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव गारनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने वोट देने से रोकने, घर में घुसकर पीटने और अपहरण कर धमकाने का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Haryana: Stopped from voting and beaten after entering the house, case of kidnapping registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस को दी शिकायत में घायल मांगेराम ने बताया कि वह पांच अक्तूबर को करीब दस बजे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर गया तो वहां मौजूद 7-8 व्यक्तियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दिया।

विज्ञापन


आरोप लगाया है कि शाम को वह दोबारा मतदान केंद्र पर गए तो आरोपियों ने झगड़ा कर मारने की धमकी दी। मांगेराम ने आरोप लगाया है कि रात करीब 11:30 बजे वह घर में सो रहा था। तभी आरोपी कार से आए और उसके घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके शरीर पर गहरी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गाड़ी में डालकर अपहरण किया और गली में गाड़ी से गिराकर छोड़ गए। मांगेराम ने पुलिस को बताया कि परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने गाड़ी से पीछा कर अस्पताल जाने से भी रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगेराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed