फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Minor children were made to work for nine hours by paying just Rs 20 a day, rescued

Haryana: मात्र Rs 20 रोजाना दे नौ घंटे नाबालिग बच्चों से करा रहे थे काम, ऑपरेशन मुस्कान के तहत किया रेस्क्यू

Mon, 29 Jul 2024 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 10:22 PM IST
सार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मानव तस्करी निरोधक राज्य अपराध शाखा और बाल कल्याण समिति की टीम ने रेस्क्यू किया है। 

विज्ञापन
Haryana: Minor children were made to work for nine hours by paying just Rs 20 a day, rescued
बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के साथ बाल कल्याण समिति के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में काम की तलाश में आए नाबालिगों का शोषण किया जा रहा है। कहीं मात्र 50 रुपये में तो कहीं 20 रुपये में रोजाना नौ घंटे नाबालिगों से बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम कराया जा रहा था। ऑप्रेशन मुस्कान के तहत मानव तस्करी निरोधक राज्य अपराध शाखा एवं बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने तीनों नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया और उनका नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति कार्यालय लाकर काउंसलिंग कराई। इसके बाद, इन बच्चों के पुनर्वास की दिशा में कदम उठाया गया।

विज्ञापन


ऑप्रेशन मुस्कान के तहत मानव तस्करी निरोधक राज्य अपराध शाखा इकाई भिवानी के प्रधान सिपाही राजबीर और जयबीर सिंह के साथ बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने देवसर चुंगी के समीप एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर एक किशोर (16) को बाल श्रम करते हुए पाया।
विज्ञापन


पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह सुबह से शाम तक रोजाना नौ घंटे यहां काम करता है। उसे इसके बदले पारिश्रमिक के रूप में रोजाना 50 रुपये मिलते हैं। इसी तरह दिनोद गेट क्षेत्र पर भी बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर दो नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इन बच्चों ने बताया कि मूल रूप से वे बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन हाल फिलहाल शहर की एक कॉलोनी में रहते हैं। बच्चों ने बताया कि रोजाना नौ घंटे काम के बदले रोजाना मात्र 20 रुपये मिलते हैं। इन तीनों ही बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद टीम जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां तीनों का मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति कार्यालय में उनकी काउंसलिंग कराई।


जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि ऑप्रेशन मुस्कान के तहत जुलाई माह के दौरान बाल श्रम में फंसे बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान काफी बच्चों को बाल श्रम से बाहर निकाल उनका पुनर्वास किया गया है। वहीं, अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उनका बचपन न छीनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed