{"_id":"581b80674f1c1bd6354365dd","slug":"gujarwas-gais-leak-gais-dealer-case-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरवास गैस त्रासदी को लेकर डीलर पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरवास गैस त्रासदी को लेकर डीलर पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुजरवास में 25 दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव के कारण हुई आगजननी के मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इंडेन ऑयल कारपोरेशन के डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गत 9 अक्तूूबर को गांव गुजरवास निवासी नारायण सिंह चौहान का परिवार नवरात्र की अष्टमी को देवी मां की कढ़ाई को लेकर पकवान की तैयारी में जुटा हुआ था कि अचानक गैस रिसाव से भयंकर आग लग गई जिससे आठ लोग बुरी तरह से झुलसे गए थे। ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को उपचार के लिए जयपुर एसएमएस व सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान नारायण सिंह ने अगले ही दिन दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी गीता देवी व पुत्रवधू बबीता पांच दिन बाद दम तोड़ दिया था। इसी भयानक गैस त्रासदी में झुलसी सात वर्षीय वंशिका ने सफदरजंग अस्पताल में भी उसी दौरान दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम सा छा गया था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया जिसके उपरांत नारायण सिंह के पुत्र अजय कुमार ने पुलिस को इंडेन ऑयल कारपोरेशन की डीलर शहीद बिरेन्द्र सिंह गैस एजेंसी अटेली के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।