फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud of Rs 65 lakh in two cases in Bhiwani of Haryana

भिवानी में ठगी के दो मामले: रकम तिगुनी करने का झांसा देकर 35 लाख तो बीमा के नाम पर की 30.55 लाख ठगे

Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
सार

रकम तिगुनी करने का झांसा देकर ठगी के मामले में महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। वहीं लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) में मोटा बोनस और मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में पीड़ित ने शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 65 lakh in two cases in Bhiwani of Haryana
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में सोलर पैनल लगाने के काम में कंपनी में निवेश कराकर तिगुनी राशि लौटाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित विधवा महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


विद्यानगर शिवाजी मार्ग निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उसके पति को झांसे में लेकर दो लोगों ने 35 लाख रुपये ठगी की है। महिला का आरोप है कि जुलाई 2019 में उसके पति के पास सोलर कंपनी में पैसा निवेश करने और कुछ समय बाद तिगुनी राशि लौटाने का झांसा दिया था। इस तरह से उसका पति आरोपियों के झांसे में आ गया और काफी पैसा निवेश कर दिया।
विज्ञापन


इसी के साथ रिश्तेदारियों का पैसा भी निवेश करा दिया। आरोपियों ने पैसे लौटाने के लिए हस्ताक्षर युक्त कुछ खाली चैक भी उन्हें लौटाए, जबकि खाते में लगाने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि जून 2020 में उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनका पैसा नहीं लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी ढाणीमाहू निवासी मनोज कुमार व देवनगर निवासी राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी मनोज कुमार अन्य लोगों को चूना लगाने के मामले में जेल में बंद है। 

पॉलिसी धारक को बातों में उलझा डलवाई गई अलग-अलग खातों में जालसाजों ने राशि
लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) में मोटा बोनस और मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 30 लाख 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में ब्रांच मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

गांव तालू निवासी बलजीत ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने ने खुद को मनीष कपूर ब्रांच मैनेजर बताया था। उसके इंश्योरेंस का बोनस बकाया बताया और मैच्योरिटी राशि दिलाने के नाम पर उसके साथ जालसाजी की गई। उसने अपने इंश्योरेंस की दो साल तक किस्त नहीं भरी थी।


उसे बातों में उलझाकर आरोपियों ने कई बार अलग अलग खातों में उससे लाखों रुपयों डलवा लिया। आरोपियों ने इस तरह से उससे जालसाजी कर कुल 30 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। जब तक उसे ठगी का अहसास हुआ तब तक उसे मोटी चपत लग चुकी थी। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिस पर सदर पुलिस ने इस संबंध में ब्रांच मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed