राजस्थान में चार की हत्या, ताश खेलते वक्त बदमाशों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, साथी को भी मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चूरू जिले में राजगढ़ के जैतपुरा ढाणी मौजी में शुक्रवार दोपहर बाद बदमाशों ने गैंगवार के चलते ताश खेल रहे तीन युवकों और अपने एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भिवानी के बजाय राजस्थान की तरफ ही भागे हैं। फिर भी सीमावर्ती थाने में पुलिस अलर्ट पर है। सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है। वारदात को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें संपत नेहरा गिरोह का नाम सामने आ रहा है। घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है।
बहल से करीब 25 किलोमीटर दूर चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के सादुलपर हमीरवास थानाक्षेत्र के गांव जैतपुरा ढाणी मौजी में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने चौक पर ताश खेल रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद भागने के दौरान पीछे छूटे एक साथी प्रदीप स्वामी को भी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी नहीं होने तक मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवाने एवं बदमाश के शव को नहीं देने का निर्णय किया है। घटना में मृतक प्रदीप स्वामी अजय जैतपुरा का साथी था। बदमाशों ने तीन साल पहले अजय जैतपुरा की कोर्ट में पेशी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के प्रदीप स्वामी, निहाल सिंह, ईश्वर सिंह व अन्य ग्रामीण गांव के चौक पर ताश खेल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रदीप स्वामी, निहाल सिंह एवं ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
संजय, शिक्षक द्वारका प्रसाद व एक अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूत्र बताते हैं कि बदमाशों ने पहले रेकी की थी। जीप से बदमाश आए थे। अजय जैतपुरा का साथी प्रदीप स्वामी उनके निशाने पर था। घटना के बाद बाइक पर सवार होकर बदमाश जोहड़ी के पास पहुंचे, जहां पहले से खड़ी जीप में सवार होकर फरार हो गए।
एक बदमाश जोहड़ी तक नहीं पहुंच पाया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चूरू सहित स्थानीय एएसपी पवन मीणा, डीएसपी बृजमोहन असवाल, थानाधिकारी गुरभूपेंद्र सिंह एवं हमीरवास थानाधिकारी सुभाष चंद्र के साथ पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, जिससे उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।
प्रदीप स्वामी की पत्नी है बीडीसी सदस्य
मृतक प्रदीप स्वामी की पत्नी सुरभि गत पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीती थी। यह भी संयोग है कि अजय जैतपुरा की पत्नी भी सुमन जैतपुरा भी बीडीसी चुनाव जीती थी। चुनाव के बाद अजय जैतपुरा की हत्या कर दी गई थी।
वारदात में संपत नेहरा गैंग का आ रहा नाम
वारदात में संपत नेहरा गैंग के शामिल होने की आशंका है। 17 जनवरी 2018 को स्थानीय न्यायालय परिसर में पेशी पर आए अजय जैतपुरा की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। तब उसके साथी प्रदीप स्वामी ने हमीरवास थाने में मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद से लगातार प्रदीप स्वामी को जान से मारने की धमकी मिल रही थी।
राजगढ़ तहसील क्षेत्र में हुई वारदात के मद्देनजर बहल क्षेत्र के सुधिवास, नांगल समेत सभी नाकों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा बहल पुलिस की तीन टीमें वारदात के बाद से अपराधियों की धरपकड़ के लिए आशंकित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। - सुंदर पाल, थाना प्रभारी, बहल।