फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   five women thieves stole suits worth thousands of rupees by confusing the shopkeeper In Bhiwani

Bhiwani: दुकानदार के बेटे को बातों में उलझाया, पांच महिला चोरों ने किए हजारों रुपये के सूट चोरी

Sat, 13 May 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 02:33 PM IST
सार

तोशाम पुलिस थाना को दी शिकायत में तोशाम के निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी पंचायत घर के सामने ओम फैशन नाम से कपड़े की दुकान है। दो मई को शाम पौने छह बजे उसकी दुकान में पांच महिलाएं आई और करीब 10 हजार रुपये की कीमत के सूट चोरी कर ले गई।

विज्ञापन
five women thieves stole suits worth thousands of rupees by confusing the shopkeeper In Bhiwani
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के तोशाम में दुकानदार के बेटे को बातों में उलझा कर पांच शातिर महिला चोरों ने हजार रुपये की कीमत के सूटों पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में तोशाम पुलिस थाना में शिकायत की है। वहीं चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सकें।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत, केस दर्ज
तोशाम पुलिस थाना को दी शिकायत में तोशाम के निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी पंचायत घर के सामने ओम फैशन नाम से कपड़े की दुकान है। दो मई को शाम पौने छह बजे उसकी दुकान में पांच महिलाएं आई और करीब 10 हजार रुपये की कीमत के सूट चोरी कर ले गई। इस समय दुकान में उसका 11 वर्षीय बेटा था जोकि अपना स्कूल का काम कर रहा था। उसमें से एक महिला ने उसके बेटे को बातों में लगा लिया और बाकी की महिलाओं ने सूट थैले में डाल लिए और मौके से फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली। सुनील कुमार ने पुलिस से आरोपी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी किए सूट बरामद करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed