{"_id":"57c585644f1c1bec162cb009","slug":"fire-women-crime-blame-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
घरेलू विवाद में एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। आग में झुलसी महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने अपने देवर और सास पर आरोप लगाए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला रतेरा गांव का है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे रतेरा निवासी करीब 28 वर्षीय महिला मनीषा को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे तंग करते है। वह बैठी काम कर रही थी तो पीछे से आकर ज्वलनशील तरल पदार्थ उस पर डाला और आग लगा दी। उसे दहेज के लिए भी तंग किया जाता है।
अब उसने नया घर बनाया है मगर ससुराल वाले उसे वहां रहने ही नहीं दे रहे। उसका पति अनिल कुमार खानक में काम करता है। मामले में बवानीखेड़ा थाना से जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी सास व देवर के खिलाफ शिकायत की है। अभी जांच की जा रही है।