{"_id":"6a3e43ec818695da0b0d5f32","slug":"elderly-man-murdered-in-bhiwani-neighboring-shopkeeper-attacked-him-with-sticks-and-clubs-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बुजुर्ग की हत्या: पड़ोसी दुकानदार ने लाठी-डंडों से किया हमला, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में बुजुर्ग की हत्या: पड़ोसी दुकानदार ने लाठी-डंडों से किया हमला, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 26 Jun 2026 02:48 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:48 PM IST
सार
राम नारायण ने कहा कि उसके ताऊ के लड़के अजय ने फोन पर सूचना दी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके माता-पिता के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। यह सूचना पाकर वह खुद दुकान पर पहुंचा। दुकान पर उसकी मां मौजूद थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के गांव धारेड़ु में एक बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार पड़ोसी दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें लगी चोटों के कारण घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भिवानी के गांव धारेड़ु निवासी राम नारायण ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पिता मनीराम श्याम बाबा मंदिर के पास स्टॉल लगाते है। 25 जून को समय करीब साढ़े 5 बजे उसके पिता मनीराम तथा उनकी माता गुनी देवी दोनों दुकान पर प्रसाद बेच रहे थे।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम
राम नारायण ने कहा कि उसके ताऊ के लड़के अजय ने फोन पर सूचना दी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके माता-पिता के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। यह सूचना पाकर वह खुद दुकान पर पहुंचा। दुकान पर उसकी मां मौजूद थी, उन्होंने बताया कि गांव के गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दया। इसके बाद वह निजी वाहन का प्रबंध करके इलाज के लिए भिवानी लेकर आए और यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकि्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही लोगों ने उनके साथ आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में हत्या की है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
हत्या का केस दर्ज
सदर थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि उन्हें एमके अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव धारेड़ु निवासी मनीराम की लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। मृतक मनीराम के रामनाराण ने हमें शिकायत दी है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन