फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight lakh looted from Bhiwani goldsmiths shop

भिवानी: सुनार की दुकान से आठ लाख की लूट, दो को गोली मारी, मौके पर चार खोल और एक देसी पिस्तौल बरामद

Mon, 25 Oct 2021 06:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम/भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 06:39 AM IST
सार

  • वारदात के बाद कस्बे में दहशत का माहौल
  • गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे चार बदमाश

विज्ञापन
Eight lakh looted from Bhiwani goldsmiths shop
घटना के बाद दुकान के बाहर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तोशाम (भिवानी) कस्बे के मुख्य चौक में रविवार देर शाम चार बदमाशों ने एक सुनार की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग आठ लाख रुपये के गहने लूट ले गए। वहीं बचाव करने आए एक दुकानदार को गोली मार दी। फायरिंग की चपेट में एक प्रवासी मजदूर भी आ गया। उसे छर्रे लगे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 
रविवार देर शाम करीब पौने सात बजे एक कार में सवार होकर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश मेन चौक में स्थित तोशाम निवासी नरेश की गुरुजी ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए। वहां उन्होंने पिस्तौल के बल पर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। हंगामा होता देख पड़ोसी दुकानदार सुनील भी बीच-बचाव करने दुकान में पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। उसे दो गोलियां लगीं।
विज्ञापन


वहीं दुकान के पास से गुजर रहे एक प्रवासी मजदूर राजकुमार को भी छर्रे लगे हैं। सुनील को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं राजकुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके से केवल चार खोल ही बरामद हुए हैं। मगर इस वारदात ने लोगों में भय का माहौल पैदा किया है। प्रवासी मजदूर राजकुमार ने बताया कि वह तो शाम को खाना बनाने के लिए सब्जी लेने बाजार में गया था। उसे तो इल्म भी नहीं था कि वहां गोलियां चल जाएंगी। अस्पताल में उपचार के दौरान भी उस पर दहशत साफ नजर आ रही थी। 

यह भी पढ़े :  सीएम ने संभाली कमान: खाद की कालाबाजारी व तस्करी रोकने को बनेंगे उड़न दस्ते, राज्य की सीमाओं पर होगी नाकेबंदी

नहीं चलते दुकान के सीसीटीवी
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान के सीसीटीवी खंगालने चाहे तो पता चला कि दुकान में लगाए गए कैमरे चल ही नहीं रहे थे। अब पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। 


पड़ोसी प्रमोद पर भी चलाई दो गोलियां, बाल-बाल बचे
पड़ोस में किरयाने की दुकान चलाने वाले प्रमोद ने बताया कि हंगामा होता देख वह भी बीच-बचाव करने गया था। इसी दौरान एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद भी बदमाश ने उस पर एक और गोली चला दी। हालांकि उसे गोली तो नहीं लगी मगर कुछ छर्रे लगे। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई। गोली और छर्रा लगने से दो व्यक्ति घायल हैं। मौके से एक देशी पिस्तौल व चार खोल बरामद हुए हैं। दुकान मालिक की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। - जयसिंह यादव, प्रभारी, तोशाम थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed