{"_id":"644646e04fc76c9b36075cfb","slug":"dsp-missing-under-suspicious-circumstances-in-bhiwani-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: डीएसपी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घर से दिल्ली ड्यूटी जाने के लिए निकला था, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: डीएसपी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घर से दिल्ली ड्यूटी जाने के लिए निकला था, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 24 Apr 2023 02:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:37 PM IST
सार
भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव कोंट निवासी दर्शन कुमार ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक पर कार्यरत है। कृष्ण रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव कोंट से बुलेट बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से ड्यूटी के लिए निकले डीएसपी रैंक का एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के तलाश करने पर भी लापता के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में परिजन ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लापता की पहचान गांव कोंट निवासी कृष्ण के रूप में हुई
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोंट निवासी दर्शन कुमार ने बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक पर कार्यरत है। कृष्ण रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव कोंट से बुलेट बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। जब परिजनों ने शाम को कृष्ण के पास फोन मिलाया तो उन्हें कोई जबाव नहीं मिला।
विज्ञापन
सीआरपीएफ में बतौर डीएसपी रैंक है कार्यरत,
इससे परेशान होकर परिजन बार-बार फोन पर कृष्ण से संपर्क करने की कोशिश करते रहे। लेकिन देर रात तक कृष्ण के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने दिल्ली स्थित कृष्ण के कमरे पर जाकर भी इस बारे में पूछताछ की लेकिन कृष्ण के बारे में उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इस बात से परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और लापता को तलाशने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और लापता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन