{"_id":"5925ccf54f1c1ba71653661e","slug":"dr-ambedakar-statue-insert-case-police-force-dsp-social-asociation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अंबेडकर के चित्र के अपमान पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. अंबेडकर के चित्र के अपमान पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती गई कालिख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 13 में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के बाहर लगे बोर्ड पर बने डॉ. अंबेडकर के चित्र का असामाजिक तत्वों ने अपमान किया। डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना कर पूछताछ की। विभिन्न संगठनों ने बैठक कर घटना की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की।
मामला बुधवार सुबह का है। सेक्टर 13 के डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क के दोनों साइड के गेटों के पास साइन बोर्ड लगे हैं। साइन बोर्ड पर डॉ. अंबेडकर की फोटो भी है। एक साइड के बोर्ड लगे चित्र पर किसी शरारती तत्व ने रंग लगा दिया। सुबह जब लोग घूमने के लिए पार्क आए तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, सेक्टर 13 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और जांच की। आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी की। बोर्ड को कपड़े से ढकवा दिया गया। सूचना पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की। दिनभर पार्क में विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित होते रहे और घटना पर रोष जताया। मामले में एसएचओ सिविल लाइन थाना इंसपेक्टर संजय बिश्नोई ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक से मिले दलित संगठन, कार्रवाई की मांग
बाबा साहेब के चित्र के अपमान की घटना के बाद दोपहर को विभिन्न दलित संगठनों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी कर व धरना देकर रोष जताया। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
सेक्टर 13 की घटना के बाद बुधवार दोपहर करीब दो बजे विभिन्न दलित संगठनों, सामाजिक संगठनों की बैठक लघु सचिवालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के पास हुई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने घटना को अप्रिय बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। रोष जताने के बाद सात सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने, डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
इस अवसर पर चरणसिंह दहिया, रघुबीर रंगा, सुखदेवसिंह, जोगेंद्र कायला, मा. सुनील दत्त, भानी साहय बागौतिया, राजकुमार दहिया, राजू मेहरा, राकेश, सोमबीर संभ्रवाल, सुंदर लोहान, ओमप्रकाश कलशन, मेहरसिंह एडवोकेट, महेंद्रसिंह बराड़, रामकिशन प्रहलादगढ़, अनील बामला, भूपसिंह, एडवोकेट नरेंद्र काटिवाल, महाबीर बवानीखेड़ा, रमेश सिहाग, संदीप राठी, संदीप नरवाल, रोकी, शलीम कुमार, नरेंद्र मित्ताथल आदि मौजूद रहे।
कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन
बाबा साहेब के चित्र का अपमान करने का जन संगठनों ने कड़े शब्दों में विरोध किया। जन संघर्ष समिति, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, नौजवान सभा स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त बैठक कर इस घटना को कमेरे वर्ग की एकता को तोड़ने का षड्यंत्र बताया गया। महम रोड स्थित संघ के कार्यालय में बैठक आयोजित कर मांग की गई कि भाईचारे को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। इस अवसर पर शीला बलियाली, संतोष देश्वाल, विनोद कुमार, अनिल कुमार, का. ओम प्रकाश, रामफल देश्वाल, यादविरेंद्र शर्मा, सुखदर्शन सरोहा अभिषेक शर्मा, राहुल और विनोद गिल शामिल थे।
उधर, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला सचिव दयानंद पूनिया, पार्टी शहर कमेटी सचिव ओमप्रकाश व ग्रामीण एरिया कमेटी सचिव विनोद कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो माकपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। वहीं हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के प्रधान सुरेंद्र रानीला ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन ठोस कार्रवाई करे और दोषी व्यक्तियों को एससी एसटी एक्ट के तहत उन्हें सजा दी जाए। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाएने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी प्रतिमा व पार्क की सुरक्षा के लिए वहां पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए।