{"_id":"57bc46fa4f1c1b9663d50835","slug":"dispute-two-crome-stone-throw-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में घमासान, जमकर बरसाए पत्थर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में घमासान, जमकर बरसाए पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
stone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में मंगलवार सुबह बावड़ी गेट पर दो पक्षों में घमासान हुआ। जमकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए गए। बीच सड़क हुए घमासान से राहगीर सकते में आ गए और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पत्थर बरसाने वाले युवक भाग खड़े हुए।
मामला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है। बावड़ी गेट पर चारा दुकान के पास दो पक्षों में झगड़ा हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हुए और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे तक सड़क के बीच हंगामा हुआ। सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस और एसएचओ सिटी संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख पत्थर बरसाने वाले अधिकतर युवक फरार हो गए। एक पक्ष से घायल खलनायक व उसके भाई विक्की ने बताया कि दो साल पहले कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। मंगलवार को यहां मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे तो पुरानी रंजिश में उक्त युवकों हमला कर दिया और पत्थर बरसाने लगे। सूचना पर उनके परिजन व साथी आए और बचाव में पत्थर बरसाए।
झगड़े दो युवकों को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्थर बरसाने के दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक भी अपने वाहनों को दूर खड़ा कर रूक गए। ताकि पत्थर लगने से उन्हें कोई नुकसान न हो। इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस आने के बाद ही रास्ता साफ हुआ और वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। मामले में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।