फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dispute, poision, drank, crime, police

घरेलू विवाद में महिला को जबरन पिलाया जहर, गंभीर

Sat, 06 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 06 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव आजादनगर में पारिवारिक कलह में एक महिला को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर को आजाद नगर निवासी करीब 35 वर्षीय महिला विजयेता को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। महिला के भाई काकड़ौली सरदारा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी शादी काफी वर्ष पहले आजाद नगर वासी सुखबीर के साथ हुई थी। पिछले काफी समय से उसकी बहन को तंग किया जा रहा है। मारपीट की जा रही है। मारपीट का मामले में पहले भी पुलिस शिकायत की गई थी। जिसका केस भी चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन को उसके पति, जेठ व जेठानी ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसकी बहन ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर सिंह ने कहा कि महिला विजयेता फिलहाल इमरजेंसी में भर्ती है। मामला कैरू चौकी क्षेत्र का है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed