फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dispute, old man beated by other, crime, charkhi

विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
dispute, old man beated by other, crime, charkhi
crime - फोटो : demo pic
गांव बिरहीं कलां पुराने विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग को बंधक बना करीब आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडो से हमला कर दिया। गांव के ही कुछ  ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनकर बुजुर्ग को हमलावरों के कब्जे से छुड़ाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।   सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव मेहड़ा निवासी 70 वर्षीय रोहताश ने बताया कि बुधवार को उसके लड़के व बिरहीं कलां के एक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम बिरहीं कलां के व्यक्ति के लड़के का रोहतास के लड़के पास फोन आया जिन्होंने उसे जान से मारने व गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। किसी अनहोनी के डर से गुरुवार सुबह रोहतास अपने भतीजे तस्वीर के साथ बिरहीं कलंा समझौते व गलती मानने चला गया। जहां जाते ही एक कार आई जिसमें करीब एक दर्जन युवक लाठी डंडे लिए सवार थे। सभी ने नीचे उतरते ही रोहतास व तस्वीर को पकड़ अपने घर के अंदर उठा ले गए। जहां तस्वीर उन्हें धक्का मार गांव की तरफ भाग गया लेकिन रोहतास को कमरे में बंद कर हमलावरों ने पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित रोहतास ने बताया कि दो युवकों  ने उसका गला दबा दिया और बाकि ने उसे लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट बाद तस्वीर गांव बिरहीं कलां के कुछ ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचा जिन्होंने बुजुर्ग को आजाद करवा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में  पहुंचाया। जहां आदमपुर चौकी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed