फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devsar moving the rape, assault uncle

देवसर ले जाकर किया गैंगरेप, मामा ने की मारपीट

Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसे देवसर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में छात्रा को स्कूल के पास छोड़ा दिया गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंग रेप, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पीड़िता के मामा ने ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। यह बात पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई है। घायल लड़की ने देर रात पुलिस में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन के समक्ष छात्रा के बयान दर्ज करवाये। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  मामले की बारीकी से जांच की। छात्रा और स्कूल स्टाफ से पूछताछ के बाद कुछ स्थिति साफ हुई। छात्रा ने पुराना बस स्टैंड के ही दो युवकों पर कार में अपहरण करने, देवसर गांव में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यह था मामला
सोमवार देर शाम शहर के नया बाजार मार्ग स्थित एक स्कूल के पास नौंवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। छात्रा के गले पर गला दबाने के निशान थे तो हाथ पांव पर भी चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का दो युवकों ने अपहरण किया और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन

मामा ने की बेरहमी से मारपीट
छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और वह बहुत डरी, सहमी हुई थी। गले पर रस्सी से गला घोंटने के प्रयास के निशान थे तो हाथपांव पर भी चोट के गंभीर निशान थे। चिकित्सक ने हाथों पर चोट और सूजन देख फ्रेक्चर तक की आशंका जताई। पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण के बाद जब किशोरी वापस स्कूल के पास पहुंची तो उसके शरीर पर चोट नहीं थी। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी बच्ची को देखा और उसके परिजनों को सूचित किया। छात्रा के मामा ने स्कूल स्टाफ के बुलावे पर पहुंचने के बाद वहीं पर छात्रा को थप्पड़ जड़े। घर ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने मामा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले में महिला थाना से मामले की जांच अधिकारी एएसआई सुशीला देवी ने बताया कि छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। छात्रा के मामा ने उसके साथ मारपीट की है। दो युवकों रोहित व अमर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की के मामा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed