फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devotee claimed: 250 devotees of Bhiwani trapped in ruckus in Nuh

Nuh Clash: श्रद्धालु का दावा- भिवानी से गए 250 लोग फंसे, उपद्रवियों ने फूंकी बस, गोलीबारी से सहमे

Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
सार

नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में भिवानी जिले से गए 250 श्रद्धालु आठ घंटे फंसे रहे। हिंदू संगठनों ने शहर में जाम लगाया फिर घटना के विरोध में चेतावनी दी है कि फंसे श्रद्धालु पहुंचे तो चक्का जाम कर देंगे। श्रावण मास के सोमवार को नूंह जिले में ब्रज मंडल यात्रा पर अचानक पथराव हो गया।

विज्ञापन
Devotee claimed: 250 devotees of Bhiwani trapped in ruckus in Nuh
भिवानी के घंटाघर चौक पर जाम लगाते हिंदू संगठनों के लोग व मौजूद पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुए बवाल में भिवानी जिले के 250 श्रद्धालु फंस गए। पहाड़ियों में से उपद्रवियों ने फायरिंग की। कई बसों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर डाला। इसमें उपद्रवियों ने भिवानी के श्रद्धालुओं की एक बस को भी आग के हवाले कर डाला। बवाल में भिवानी के दस श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने सोमवार शाम को घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं मानव शृंखला बनाकर युवाओं ने जाम लगाकर चौराहे के चारों तरफ के रास्ते बंद कर दिए। वहीं जाम में वाहन भी फंस गए। हिंदू संगठनों के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने नूंह में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित नहीं निकाला तो मंगलवार सुबह फिर से शहर में जाम लगा देंगे। दरअसल श्रावण मास के सोमवार को नूंह जिले में ब्रज मंडल यात्रा पर अचानक पथराव हो गया। इसके बाद अचानक ही उपद्रव बढ़ गया और पहाड़ी की तरफ से श्रद्धालुओं पर गोली बारी भी शुरू हो गई। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

भिवानी। घंटाघर चौक पर मौजूद एसएचओ व पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी के श्रद्धालु दलबीर सिंह बोले - पहली बार देखा ऐसा उपद्रव, पहाड़ियों से आ रही थी गोलियों की आवाज
भिवानी जिले के गांव हालुवास निवासी दलबीर हालुवासिया ने संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में दावा किया कि वह सुबह नूंह के नलहड़ शिव मंदिर में पहुंचे थे। भिवानी से श्रद्धालुओं की तीन बस नलहड़ मंदिर में गईं थीं। इसमें करीब ढाई सौ श्रद्धालु अकेले भिवानी जिले से शामिल थे।

इनमें भिवानी, बवानीखेड़ा, दिनोद, लोहानी, कैरू, देवराला, जूई, इंदीवाली सहित आसपास के काफी गांवों से लोग यात्रा में शामिल हुए थे। दलबीर हालुवासिया ने बताया कि करीब दोपहर दो बजे अचानक ही उपद्रव शुरू हो गया और भिवानी के श्रद्धालुओं की तीनों बसों में तोड़फोड़ कर दी। एक बस को आग लगा दी गई। गोली बारी के बीच उन्हें मंदिर में सुरक्षित जगह पर पुलिस ने छिपा दिया। कई घंटों तक पहाड़ियों में से गोली चलने की आवाजें सुनाई देने लगीं। इंटरनेट सेवाएं ठप हो गईं।
भिवानी के घंटाघर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा रहे युवाओं को समझाते पुलिस कर्मी। 
काफी देर बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी गई तो उन्हें मंदिर से बाहर निकाल खेतों की तरफ ले जाया गया। जहां से देर रात तक उन्हें वहां से सुरक्षित तरीके से निकाले जाने की व्यवस्था पुलिस कराने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि उपद्रव देखकर श्रद्धालु सहमे हुए थे और गोली चलने व तोड़फोड़ से हर तरफ चीख पुकार मची थी। पहली बार ऐसा नजारा देखा।


हिंदू संगठनों ने शहर में लगाया एक घंटे जाम
नूंह की घटना के विरोध में गो रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद,बजरंगदल सदस्यों ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। जाम में डटे हिंदू संगठनों के सदस्यों ने नूंह में श्रद्धालुओं पर हुए हमले की निंदा करते हुए नारेबाजी की और मानव शृंखला बनाकर चारों तरफ के रास्तों को बंद करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर शहर थाना पुलिस एसएचओ बलदेव सिंह, दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया सहित अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया गया। हिंदू संगठनों ने कहा कि मंगलवार सुबह तक सभी श्रद्धालु सुरक्षित वापस नहीं लौटे तो वे सुबह 10 बजे फिर से जाम लगा देंगे।

खेतों में फंसे हैं भिवानी के श्रद्धालु
दलबीर व अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि पथराव और तोड़फोड़ के दौरान भिवानी के करीब आठ से दस श्रद्धालुओं को भी चोटें आईं हैं। जिन्हें सुरक्षित जगह पर भेजा गया है। वहीं इस उपद्रव में अधिकांश श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित तरीके से निकाल लिया है। देर रात तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर भेजने में पुलिस बल लगा हुआ था। दलबीर ने बताया कि उनकी बसों में तोड़फोड़ की गई है, इसलिए उन्हें अन्य वाहनों से अपने घरों तक पहुंचाने की शायद प्रशासन देर रात तक व्यवस्था करा सकता है। फिलहाल वे मंदिर के पास खेतों में पुलिस सुरक्षा के बीच फंसे हैं।

हिंदू संगठनों ने नूंह में श्रद्धालुओं पर पथराव को लेकर घंटाघर चौराहे पर रोष जताया है। जाम न लगे इसलिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को चौराहे से हटाकर यातायात को बहाल करा दिया है। -बलदेव सिंह, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed