फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   custady, police, case, run out, bhiwani

कस्टडी से फरार हुआ आरोपी, नायब के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 01 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
custady, police, case, run out, bhiwani
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
कोर्ट परिसर में नायब कोर्ट की कस्टडी से धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद न्यायाधीश के निर्देशानुसार रीडर की शिकायत पर नायब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला आठ जुलाई का है। एसीजेएम की कोर्ट में धोखाधड़ी के मामले में नामजद मनबीर नामक आरोपी को लाया गया था। कोर्ट ने नायब एएसआई वजीर सिंह को मनबीर को कस्टडी में लेने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि वजीर सिंह ने आरोपी को अपने पास रखा मगर किसी कार्य से उसे किसी अन्य कोर्ट में जाना पड़ा। वह आरोपी को वहीं बैठने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन


जब तक वापस आया तो आरोपी फरार हो चुका था। इसकी गाज नायब पर गिरी। न्यायाधीश के निर्देश पर रीडर ने इसकी शिकायत थाने में की। रीडर की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज विद्याधर ने बताया कि नायब कोर्ट एएसआई वजीर सिंह की कस्टडी से धोखाधड़ी के मामले में नामजद मनबीर नामक आरोपी फरार हो गया था। एएसआई वजीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed