फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crushed under the tractor trolley or the loss of millions of house fire

मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Wed, 11 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 11 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। बौंदकलां गांव के एक मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में रखा करीबन तीन लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने नायब तहसीलदार को अर्जी देकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 निवासी पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके ताऊ मनीराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पूरा परिवार दाह संस्कार में शामिल होने के लिए इंदिरा कालोनी में गया हुआ था। पीछे से जब बिजली आई तो घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। पड़ोसी जब वापस अपने घर आए तो उन्होंने आग लगी देखकर पीड़ित परिवार को सूचना दी, जिस पर परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर पानी और मिट्टी डालकर आग को बुझाया। जब तक आग बुझती कमरे में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था, जिसमें बैड, ड्रेसिंग टेबल, मेज, टीवी, अलमारी, पंखा आदि शामिल है। आग लगने के दौरान कमरे में गैस चूल्हा और सिलेंडर भी रखा हुआ था। मगर गनीमत है कि उस समय सिलेंडर का रेगुलेटर बंद किया हुआ था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed