फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   court, parisar, murder, fourth, victim, arest,

कोर्ट परिसर में हत्याकांड का चौथा आरोपी काबू

Sun, 21 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में पेशी पर आए कालौद गांव वासी शेर सिंह की हत्या मामले के चौथे आरोपी सुमित को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मृतक के साले को फोन पर धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शराब ठेकेदार कालौद वासी महिपाल की वर्ष 2013 में हुई हत्या मामले में कोर्ट में पेशी पर आए कालौद वासी शेर सिंह की वीरवार दोपहर कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था  जिनमें से पुलिस ने तीन को मौके से ही काबू कर लिया था जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर 17 नामजद व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में फरार हुए चौथे आरोपी कालौद वासी सुमित को भी सिविल लाइन थाना पुलिस ने महम रोड स्थित बड़ चौक के पास से काबू किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पोस्टमार्टम से पहले मृतक शेर सिंह के साले रासीवास वासी बलराज को फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ भी शहर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सिविल लाइन संजय बिश्नोई ने बताया कि आरोपी सुमित को काबू कर लिया है। धमकी देने वाले के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गाड़ी बेचते रहे और कंपनी में नहीं करवाये रुपये जमा
गाड़ियां बेचकर मिलने वाले राशि को कंपनी में नहीं जमा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह घपला रोहतक रोड स्थित जगमोहन मोटर्स में हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में जगमोहन मोटर्स के जनरल मैनेजर प्रदीप सिंह ने बताया कि चरखी दादरी में चंद्रपाल रंगा, भिवानी में खरक खुर्द वासी जगबीर सिंह व विद्या नगर वासी प्रमिला कंपनी में कर्मचारी है। तीनों ने करीब 48 लाख 50 हजार 358 रुपये की गाड़ियां बेची मगर राशि को कंपनी अकाउंट में जमा नहीं करवाया।  मामले में सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर चंद्रपाल रंगा, जगबीर सिंह, प्रमिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
-------
सड़क पर गंभीर रूप से घायल मिला बच्चा, पीजीआई रेफर
भिवानी-लोहारू मार्ग पर एक बच्चा सड़क पर गंभीर रूप से घायल मिला। बच्चे के सिर में चोट थी और बेसुध पड़ा था। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बच्चे को खोजते परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

मामला दोपहर बाद करीब तीन बजे का है। भिवानी-लोहारू मार्ग पर उत्तम नगर के पास एक करीब 10 वर्षीय बच्चा सड़क के बीच खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। यहां से गुजर रहे एक ऑटो में सवार लोगों ने देखा तो तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में बच्चे का प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर किया। इसी दौरान बच्चे को खोजते हुए उसका पिता वहां पहुंच गया। बच्चे की पहचान उत्तम नगर वासी करीब 10 वर्षीय नितिन के रूप में हुई। नितिन के पिता हीरालाल ने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इस तरह बच्चे का एक्सीडेंट हो गया। मामले में अस्पताल चौकी से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घायल बच्चे को पीजीआई रेफर किया गया है। बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed