फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   charkhi dadri news, doctor murder, sp, two, team

चिकित्सक हत्याकांड: मामले के खुलासे के लिए एसपी ने गठित की दो टीमें

Wed, 14 Dec 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news, doctor murder, sp, two, team
जांच - फोटो : demopic

विज्ञापन
चरखी दादरी में भिवानी निवासी चिकित्सक डॉ. केएल बावा के हत्याकांड के अगले दिन ही भिवानी जिला पुलिस कप्तान ने मामले के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी है। मामले के पटाक्षेप की जिम्मेवारी दादरी सदर थाना के साथ-साथ सीआईए टीम को भी सौंपी गई है। मंगलवार के सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में परिजनों ने बिरोहड़ गांव के परिवार पर भी हत्या का शक जाहिर किया है। इस बात को भी जहन में रखते हुए पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि शहर के पुराना बस स्टैंड पर सूर्या अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने वाले भिवानी निवासी डॉ. कृष्णलाल बावा के अपहरण के बाद बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे उनका शव गांव रासीवास की जंगलात भूमि में फेंक गए थे। सोमवार शाम तक परिजनों ने हत्याकांड से जुड़ी कोई रंजिश या वारदात के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की थी। मंगलवार सुबह चिकित्सक एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी व मृतक के परिजन दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। मंगलवार सुबह चिकित्सक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर भिवानी के लिए रवाना हो गए। इससे पहले बिरोहड़ निवासी एक परिवार पर भी हत्याकांड में शामिल होने का शक जाहिर किया। परिजनों ने बताया करीब 10 साल पहले उनके अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हुई थी, हो सकता है हत्याकांड के तार इस मामले से भी जुड़े हों। अब पुलिस ने अपनी जांच में इस पहलु को भी शामिल कर लिया है। वहीं, भिवानी जिला पुलिस कप्तान ने दादरी सीआईए व सदर थाने की दो टीमों को जांच में लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों से पुलिस कर सकती है पूछताछ
हत्यारों ने चिकित्सक का शव रासीवास गांव की जंगलात भूमि में फेंका था। शव को कुछ ग्रामीणों ने पड़े देखा था और तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच हरेंद्र कुमार को दी थी। इसके बाद सरपंच ने मामले की जानकारी सदर थाना प्रभारी जगराम को दी थी। अब पुलिस की जांच ग्रामीणों से पूछताछ से भी शुरू हो सकती है। मंगलवार देर शा पुलिस ने शव वाली जगह व फतेहगढ़-कासनी अप्रोच रोड पर जलाई गई गाड़ी वाली जगह का भी दोबारा से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटजे से मिल सकते हैं सुराग
पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज भी अहम रहेगी। पुलिस भिवानी स्थिति चिकित्सक के घर से लेकर दादरी तक पड़ने वाले मुख्य संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। इसमें पुलिस को पता चल सकता है कि चिकित्सक का कही कोई भिवानी से ही पीछा तो नहीं कर रहा था।


एसपी अशोक कुमार ने सीआईए व सदर पुलिस की दो टीमें गठित कर दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। कई साल पहले हुए एक कांड को लेकर परिजनों ने एक परिवार पर शक जाहिर किया है। हमने आज भी दोनों जगहों का निरीक्षण किया। जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जगराम, सदर थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed