{"_id":"e8db2157478d8b063fbf2fae3309f5b6","slug":"chandaini-expose-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेनी में अवैध खनन का भंडाफोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदेनी में अवैध खनन का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। पुलिस ने खनन विभाग की टीम के साथ देर रात गांव चंदेनी के पहाड़ी क्षेत्र में छापा मार कर अवैध खनन करने के आरोप में एक जेसीबी, दो डंपर सहित चार वाहनों को बरामद किया है। हालांकि आधा दर्जन श्रमिक अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गए। सुप्रीमकोर्ट ने पर्यावरण सरंक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए कलियाणा, चंदेनी, सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में कई गिरोह रात के अंधेरे में अवैध खनन कर खूब चांदी कूट रहे हैं। देर रात जिला खनन विभाग के निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बाढड़ा पुलिस को सूचित किया कि चंदेनी के पहाड़ी क्षेत्र में अंधाधुंध खनन किया जा रहा है। खनन विभाग व बाढड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लगभग एक बजे पहाड़ी क्षेत्र पर छापा मारा तो श्रमिकों में अफरातफरी मच गई और रात के अंधेरे में भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने वहां से एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली, एक महिंद्रा पिकअप को बरामद किया। वहीं दो ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों पर भादस की धारा 188, 389 व अवैध खनन अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन:::::::
अवैध खनन करने में प्रयोग किए जा रहे वाहनों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अवैध खनन करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाढड़ा के सभी पहाड़ी क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों की जल्द बैठक बुला कर इस तरह के गैरकानूनी कार्यों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
देशराज, थाना प्रभारी, बाढड़ा
विज्ञापन
वर्जन:::::::
अवैध खनन करने में प्रयोग किए जा रहे वाहनों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अवैध खनन करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाढड़ा के सभी पहाड़ी क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों की जल्द बैठक बुला कर इस तरह के गैरकानूनी कार्यों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
देशराज, थाना प्रभारी, बाढड़ा