फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of theft from temple built in house in Kalinga village of Bhiwani

Bhiwani: मकान में बने मंदिर से 52 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दीवार की ईंट हटाकर घर में घुसता दिखा व्यक्ति

Thu, 22 Dec 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 03:11 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने गांव की फिरणी के पास मकान बना रखा है और मकान के बाहर ही उसने शटरिंग, पेंचर व कृषि के सामान की दुकान कर रखी है। उसने मकान के अंदर एक मंदिर बना रखा है।

विज्ञापन
Case of theft from temple built in house in Kalinga village of Bhiwani
चोरी

विस्तार

भिवानी के गांव कलिंगा में एक मकान में बने मंदिर से 52 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मकान में दीवार की ईंट हटाकर घुसता दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना में एक नामजद पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने गांव की फिरणी के पास मकान बना रखा है और मकान के बाहर ही उसने शटरिंग, पेंचर व कृषि के सामान की दुकान कर रखी है। उसने मकान के अंदर एक मंदिर बना रखा है। जिसके अंदर 52 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोर मंदिर से 52 हजार की नकदी व दुकान से कस्सी, कुल्हाड़ी, दरांती, मोबिल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसने चोरी की घटना के बाद मकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाए। इसमें 16 दिसंबर की देर रात को कलिंगा निवासी कृष्ण उसके मकान की दीवार से ईंट निकालकर अंदर घुसता दिखाई दिया। उसने इस संबंध में खरक कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed