फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Both the accused accountants of Bhiwani Municipal Council scam suspended

भिवानी: नगर परिषद घोटाले के दोनों आरोपी अकाउंटेंट निलंबित, तत्कालीन ईओ पर कार्रवाई के आदेश

Sat, 16 Apr 2022 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

शहरी निकाय निदेशालय ने कार्रवाई की। तीनों आरोपी करीब 20 दिन से जेल में हैं। विनोद और ललित की गिरफ्तारी से कई राज खुलेंगे।

विज्ञापन
Both the accused accountants of Bhiwani Municipal Council scam suspended
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में नगर परिषद घोटाले में आरोपी अकाउंटेंट संजय गोयल और सुरेश कुमार पर पुलिस कार्रवाई के साथ अब विभागीय गाज भी गिर गई है। दोनों आरोपियों को शहरी निकाय निदेशालय के निदेशक ने निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपों में जेल में गए तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी (ईओ) संजय यादव पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल की शिकायत के बाद करोड़ों का चेक घोटाला सामने आया। पहले जिसे दो करोड़ का घोटाला बताया जा रहा था, पुलिस जांच में करीब 14 करोड़ से ज्यादा का घोटाला उजागर हो चुका है। इसके और ज्यादा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न संगठन 450 करोड़ से अधिक के घोटाले के आरोप लगा रहे हैं। चेक के साथ जमीन घोटाला भी है, जिसमें नगर परिषद की करोड़ों की जमीन गलत तरीके से निजी लोगों के नाम कर दी गई। इतना ही नहीं पुरानी हवेलियों केेे भी मालिक बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट संजय गोयल व सुरेश के अलावा एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर नितेश और तीन अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें रण सिंह यादव और संजय यादव को छोड़ सभी आरोपियों से रिकवरी भी हुई। सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया है और स्टेट विजिलेंस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
 
मामले में विभिन्न सामाजिक संगठन आरोपी नप अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और फिर पुलिस की ओर से गिरफ्तारी किए जाने की रिपोर्ट नप अधिकारियों ने शहरी निकाय निदेशालय को भेजी थी।

इसके आधार पर शहरी निकाय निदेशालय के निदेशक दुश्मंता कुमार ने अकाउंटेंट सुरेश कुमार और अकाउंटेंट संजय बंसल को निलंबित किया। साथ ही आरोपी तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दिल्ली से दो फर्म मालिक गिरफ्तार, भेजे जेल
विजिलेंट टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार शाम को नई दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी निवासी ललित कुमार और इसी कॉलोनी में रहने वाले गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों फरार चल रहे आरोपी विनोद के संपर्क में थे। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


विनोद और ललित खोलेंगे कई राज
मामले में सबकी नजर आरोपी व्यापारी विनोद और नगर परिषद के निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव के पीए ललित यादव की गिरफ्तारी पर टिकी है। दोनों ही आरोपियों से अनेक राज खुलने की उम्मीद है। ललित से जहां नगर परिषद के अंदर के खेल का खुलासा होगा। वहीं विनोद बाहर की सारी व्यवस्थाएं बता सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed