फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Big revelation of cyber fraud in Haryana, incidents happened in 17 states

हरियाणा: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा; 17 राज्यों में वीडियो कॉल कर 252 की बनाई अश्लील क्लिप, ऐसे चलता था खेल

Mon, 02 Oct 2023 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

दसवीं पास युवाओं ने वीडियो कॉलिंग कर ब्लैकमेल करने के लिए गिरोह बनाया था।  हरियाणा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लैकमेल करने के लिए व्यक्ति की हैसियत के हिसाब से लाखों रुपये डिमांड कर करते थे।  

विज्ञापन
Big revelation of cyber fraud in Haryana, incidents happened in 17 states
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप चलाने के मामले में भिवानी पुलिस के हाथ लगे तीन आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं। महज 22 से 24 साल के दसवीं पास इन युवाओं ने वीडियो कॉलिंग कर अश्लील क्लिप तैयार कर ब्लैकमेलिंग का अपना गिरोह बनाकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


इन लोगों ने 17 राज्यों में करीब 252 लोगों के पास वीडियो कॉलिंग कर उनकी अश्लील क्लिप बनाई है। इसमें से कई लोगों के पास तो ब्लैकमेलिंग की कॉल कर पैसे भी ऐंठे हैं। इनके पास से भिवानी पुलिस ने 13 मोबाइल फोन और 15 सिमकार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


भिवानी साइबर पुलिस की टीम ने आरोपियों से बरामद हुए 13 मोबाइलों में छह फोन का डाटा खंगाला तो पता चला कि इन फोनों के जरिये पंजाब में 88, पश्चिमी बंगाल में 16, हरियाणा में 65 और जम्मू कश्मीर में 11 और महाराष्ट्र में 29 वीडियो कॉल की गई हैं। इनमें से दो आरोपी तो सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 28 सितंबर को सांसद धर्मबीर सिंह की शिकायत पर भिवानी पुलिस ने केस दर्ज कर मात्र आठ घंटे में दो आरोपी तालिम और आमीर को नूंह के गांव झरोकरी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके तीसरे साथी गुलावड़ निवासी फैज मोहम्मद को झरोकरी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आमीर ट्रक ड्राइवर है और देश के विभिन्न हिस्सों में आता जाता रहता है। इस दौरान वह फर्जी दस्तावेजों पर सिमकार्ड खरीदकर लाता और अपने भाई तालिम को देता था। तालिम यूट्यूबर और पुलिस वाला बनकर लोगों को अश्लील वीडियो कॉलिंग के जरिये ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता था, जबकि फैज मोहम्मद वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप तैयार करता था। ये तीनों ही आरोपी अश्लील वीडियो क्लिप के सहारे सामने वाले की हैसियत के हिसाब से पैसे की डिमांड करते और उसे ठग लेते थे।

सांसद की सतर्कता से पकड़ में आया गिरोह
पुलिस की आरोपियों से अब तक की गई पूछताछ और बरामद फोन से वीडियो कॉलिंग होने वाले 252 लोगों से संपर्क साधने पर बातचीत में सामने आया कि अधिकांश लोगों ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। जबकि कुछ ने पैसे ऐंठने वाले इन आरोपियों की डिमांड भी पूरी कर दी। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के मोबाइल फोन पर आई वीडियो कॉल ने इन आरोपियों के इस गंदे खेल का पूरा राज खोल दिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।


सांसद के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप चलाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 13 मोबाइल फोन और 15 सिमकार्ड मिले हैं। इसके बाद अब इन आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। अब तक आरोपी 17 राज्यों में 252 लोगों के पास वीडियो कॉलिंग कर अश्लील क्लिप बना चुके हैं। दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा है, जबकि तीसरे आरोपी से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। - वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed