फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Vikas was brutally murdered, ear cut off, finger nails also uprooted

विकास हत्याकांड: बेरहमी से एक कान काटा, उंगलियों के नाखून भी उखाड़े, शव देख परिजनों की रूह कांप उठी

Sat, 01 Jul 2023 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

मृतक की करीब छह माह पहले आरोपी महिला ज्योति से मुलाकात हुई थी। चार माह से बोलचाल बंद थी। विकास के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Bhiwani: Vikas was brutally murdered, ear cut off, finger nails also uprooted
मृतक विकास का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को मुंढाल के पास मिले कुरुक्षेत्र जिले के चंद्रभानपुर गांव निवासी विकास के शव का शनिवार को भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया। परिजनों ने जब विकास के शव को देखा तो उसकी हालत देखकर उनकी रूह कांप उठी। शव के कई हिस्सों में अंगों को बुरी तरह काटा गया था, जबकि आरोपियों ने विकास की हत्या से पहले उसके उंगलियों के नाखून तक उखाड़कर उसे अमानवीय यातनाएं दी थीं।

विज्ञापन


मृतक के भाई राहुल ने बताया कि विकास के शव पर काफी चोटें लगी हुई थीं। चोटों के अलावा विकास का बाई ओर का एक कान कटा हुआ था और हाथ की अंगुलियां के नाखून मानों किसी हथियार के साथ उखाड़े गए हों। इसके अलावा हाथ और पैर भी टूटे हुए थे, जबकि बेरहमी से पीटने की वजह से मृतक की कमर भी नीली हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
छह माह पहले हुई थी ज्योति के साथ जान-पहचान
मृतक का भाई राहुल ने बताया कि उसकी एक बुआ की शादी हांसी निवासी प्रेम के साथ की हुई है। विकास फूफा के घर अक्सर आता-जाता था। करीब छह माह पहले ही उसके फूफा के परिवार के सदस्य ने विकास की जान-पहचान ज्योति से करवाई थी। जब इस बात के बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने विकास और ज्योति की बोलचाल बंद करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को विकास को ज्योति ने फोन करके हांसी बुलाया, विकास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर पर रामपुरा में भंडारा में जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि विकास बाइक लेकर हांसी चला गया। जहां उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई।

पिता के बाद भाई का भी छूटा साथ
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि वे दो भाई थे। मृतक विकास बड़ा था और वह छोटा है। उनके पिता की करीब तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद दोनों भाई अपने घर का गुजर बसर करते थे। विकास कुरुक्षेत्र में ही ठंडा पानी, जलजीरा की रेहड़ी लगाता था, जबकि वह खुद टाईल, पत्थर लगाने का काम करता है। विकास अविवाहित था और वह भी अविवाहित है। राहुल ने बताया कि इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया और साथ में ही उससे पिता के अलावा भाई का सहारा भी छिन गया।
 
यह भी पढ़ें : Bhiwani: महिला ने फोन पर कुरुक्षेत्र से बुलाया युवक, हांसी में की पिटाई, मुंढाल के समीप खेतों में फेंका शव

शव का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में हत्या का केस दर्ज करके पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एसआई भूषण कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना भिवानी।


विकास हत्याकांड में दो आरोपी महिला गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र के चंद्रभानपुर निवासी विकास की हत्या में सदर पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने विकास हत्या मामले में आरोपी महिला ज्योति व उसकी सास गुड्डी को गिरफ्तार किया है। दोनों महिला आरोपियों से इस प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

मृतक के भाई ने लगाए कान काटने और नाखून उखाड़ने के आरोप
राहुल ने अपने मोबाइल फोन में विकास के शव के खिंचे गए फोटो दिखाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के कान भी तेजधार हथियार से काट दिए हैं जबकि उंगलियों के नाखून भी उखाड़े हैं। उसके भाई का एक हाथ और एक पैर भी तोड़ दिया है। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उसके भाई की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed