फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Police got two days remand of Accuse of cow smuggling

Bhiwani: गो तस्करों और सीआईए की मुठभेड़ में पकड़े आरोपी का मिला दो दिन का रिमांड

Wed, 15 Nov 2023 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 08:30 PM IST
सार

मुठभेड़ में घायल हुए दो अन्य गो तस्करों को भी सीआईए ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किए जाएंगे। मंगलवार अल सुबह खानक से रतेरा मार्ग पर गो तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि पलवल और मेवात में गो तस्करी के दो से तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bhiwani: Police got two days remand of Accuse of cow smuggling
सांकेतिक तस्वीर Remand

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में खानक से रतेरा मार्ग पर मंगलवार अलसुबह गो तस्करों के साथ हुई सीआईए द्वितीय पुलिस की मुठभेड़ में काबू किए गए गो तस्करी के एक आरोपी का न्यायालय से दो दिन का रिमांड मिला है। वहीं मुठभेड़ में दो घायल हुए गो तस्करों को भी नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने खानक से रतेरा मार्ग पर मंगलवार अल सुबह चार बजे गोकशी के लिए कैंटर में गायों को लेकर जा रहे गो तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआईए की टीम ने गो तस्करी के आरोपी पलवल निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह आसिफ को सीआईए की टीम ने न्यायालय में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं मुठभेड़ में घायल हुए सोहना निवासी आरिफ और आमीन भागते समय घायल हो गए थे। जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। सीआईए की टीम ने बुधवार शाम को इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें गुरुवार सुबह न्यायालय में पेश कर इनका भी रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं गोली लगने से घायल नूंह निवासी इकबाल का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। सीआईए की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पलवल और मेवात में पहले भी दो से तीन गो तस्करी के केस दर्ज हैं। वहीं आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस अब खंगाल रही है।


गो तस्करों का लोकल नेटवर्क भी काफी मजबूत हैं, जिसके बारे में भी पुलिस अब कई सवालों का जवाब जानने में जुटी है। वहीं मौके से फरार हुए दो गो तस्करों की तलाश में भी भिवानी सीआईए की टीम छापामारी में जुटी है। गो तस्करी के गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। हालांकि भिवानी में काफी अर्से बाद गो तस्करों का पुलिस के साथ आमना सामना हुआ है। ऐसे में अब गो तस्करों की यहां बढ़ रही सक्रियता में लोकल अटैचमेंट की भूमिका पर भी पुलिस का फोकस है।



गो तस्करी के एक आरोपी को न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। जबकि दो घायल गो तस्करों को भी नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, उन्हें भी गिरफ्तार किया है। उन्हें वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में भी सीआईए की टीम तलाश में जुटी है। अब तक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ नूंह और पलवल में गो तस्करी के दो से तीन केस सामने आए हैं। -रवींद्र कुमार इंचार्ज सीआईए द्वितीय भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed