फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, zym owner, beat, break

जिम में तोड़फोड़ के बाद संचालक को पीटा

Tue, 15 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, zym owner, beat, break
man beaten

विज्ञापन
चरखी दादरी के वार्ड नंबर पांच के सैनीपुरा रोड स्थित एक जिम में घुसकर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने जिम में रखा सामान तोड़ डाला और संचालक से भी मारपीट की। हमले में जिम संचालक को चोटें आई है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच निवासी हर्ष अपने मकान के समीप ही जिम चलाता है। पीड़ित संचालक ने बताया कि सोमवार शाम वह काउंटर पर बैठा हुआ था और कुछ युवा प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से करीब 15-20 युवक ऊपर आ गए। उक्त युवक ऊपर आते ही सीधा उसके पास आए और बिना किसी बात के उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। हर्ष ने बताया कि उनमें से कुछ युवकों ने वहां प्रैक्टिस कर रहे युवाओं को जबरन वहां से खदेड़ दिया। जबरन जिम में घुसे युवाओं से गाली-गलौज का वह कारण पूछता इससे पहले ही उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। उक्त हमलावरों ने वहां रखी कुछ मशीनें भी तोड़ डाली जबकि सामान को बिखेर दिया। शोर-शराबा सुनकर अन्य परिजन व परिचित ऊपर आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में जिम संचालक को चोटें भी आई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की पहचान के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने फोन पर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। अगर लिखित में शिकायत आती है तो मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed