फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, suspecious condition, truck driver, dead

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला ट्रक चालक

Mon, 02 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, suspecious condition, truck driver, dead
dead body
भिवानी में सब्जीमंडी के पास पुराना अखाड़ा की जगह में एक ट्रक चालक संदिग्ध हालत में मृत मिला। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने माना कि गर्दन की ओर से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह का है। सब्जी मंडी के पास पुराना अखाड़ा की जगह में उगी झाड़ियों में एक युवक का शव देखा गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर शहर थाना पुलिस, जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे। डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान चांगवासी करीब 26 वर्षीय सोनू के रूप में हुई। सोनू ट्रक चालक था। युवक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं मगर गर्दन में अंदरूनी चोट लग रही थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक गिरा और गिरने के कारण उसकी गर्दन में चोट आई। जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

सूचना पर चांग गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को वह भिवानी आया था। उसका ट्रक चलता है। मृतक अविवाहित था। मामले में जैन चौक चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि हालात देखने से लगता है कि युवक झाड़ियों में शौच आदि के लिए गया और वहां गिरने के कारण उसे गर्दन में चोट आई। चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed