फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, solider, wiefe, dead body, float, pond

तालाब में तैरता मिला सैनिक की पत्नी का शव

Tue, 26 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, solider, wiefe, dead body, float, pond
पत्‍नी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा निवासी एक सैनिक की पत्नी का शव सोमवार सुबह रामेश्वर तालाब में तैरता मिला। पुलिस ने ड्यूटी मजस्ट्रेट की मौजूदगी में तालाब से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल भेजा गया। मृतका का पति जम्मू-कश्मीर में तैनात है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने इस संबंध में हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तालाब के मंदिर में पूजा के लिए आई महिलाओं को तालाब में एक महिला का शव तैरता दिखाई दिया। तालाब में शव होने की सूचना थाने में दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई रणबीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव की पहचान तालाब के समीप ही रहने वाले सैनिक कुलदीप सिंह की पत्नी पूनम (22) के रूप में की। इसके तुरंत बाद घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी गई। दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार ओमकंवर और एसएचओ निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में पूनम का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल चरखी दादरी भेजा गया।
विज्ञापन


रविवार को मिलकर गया था मृतका का चचेरा भाई
 पुलिस को दिए बयान में मृतका पूनम के पिता गुड़गांव के सुल्तानपुर निवासी महाबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटी पूनम की शादी 17 अप्रैल 2014 में बौन्दकलां निवासी विजय सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह के साथ की थी। कुलदीप सिंह फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात है। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को ससुरालजनों से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं थी। 23 अप्रैल को पूनम का चचेरा भाई जिले सिंह भी उससे मिलकर 24 ो वापस चला गया था। उसे भी पूनम ने कोई बात नहीं बताई थी। मृतका के मायके वालों ने अंदेशा जाहिर किया है कि पूनम की हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता लगेगी। फिलहॉल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
संजय कुमार, एसएचओ  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed