फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, rape, information

बंधक बनाकर दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप

Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, rape, information
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की सूचना से बृजवासी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक महिला को बरामद किया है जो अभी कुछ नहीं बोल रही। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


टीआईटी क्षेत्र में पडने वाली बृजवासी कॉलोनी में रात करीब सवा आठ बजे महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। महिला ने बताया कि वह कलकत्ता की रहने वाली है और आठ दिन पूर्व उसे भिवानी लाया गया था। यहां किराये के मकान पर उसे रखा गया। आज आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से बाहर आई है। उसे लाने वाले लोग यहां छोड़कर फरार हो गए है। पुलिस महिला को चौकी लाई। मामले की सूचना महिला थाना पुलिस को देकर महिला पुलिस कर्मी को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला पुलिस मामले में पूछताछ कर रही थी। महिला सिर्फ उसे दिल्ली पहुंचाने की बात कह रही है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ ने बताया कि सूचना पर बृजवासी कॉलोनी में गए था जहां यह कलकत्ता की महिला मिली है। अभी महिला ने दुष्कर्म संबंधित या बंधक बनाने संबंधित आरोप नहीं लगाए है। फिलहाल पुलिस जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed