फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, rape, accused, chandigarh, police, employee, shot

रेप आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के जवान को गोली मारी

Mon, 26 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, rape, accused, chandigarh, police, employee, shot
भिवानी में रेप आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के जवान को अज्ञात लोगों ने उस समय गोली मार दी, जब वह रूपगढ़ गांव में अपने खेत में काम कर रहा था। गोली पेट में लगी और गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बाइक व स्कूटी पर आए तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पुलिस कर्मचारी पांच दिन पहले ही रेप मामले में जमानत पर छूट कर घर आया था।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे की है। रूपगढ़ वासी चंडीगढ़ पुलिस का जवान करीब 27 वर्षीय हरीश अपने खेत में सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक व स्कूटी से आए लोगों ने उस पर गोली चलाई। गोली हरीश को पेट में लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन खेत में पहुंचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया  गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हमलावर तीन थे। गोली चलाने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से मामले में बातचीत की गई।
विज्ञापन


बाद में सदर थाना से एएसआई विरेंद्र व एएसआई सुखबीर घायल के बयान लेने पीजीआई के लिए रवाना हुए। यहां चिकित्सक ने घायल को बयान देने के लिए अनफिट बताया। फिलहाल पुलिस परिवार के अन्य किसी सदस्य के बयान लेकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से हो रही थी रैकी
घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि हरीश के जमानत पर आने के बाद से ही उसकी रैकी हो रही थी और उस पर हमला का प्लान बनाया जा रहा था। रविवार को हरीश अपने खेत में अकेला था और इसी का फायदा उठाकर हमला किया गया।


पांच दिन पहले ही जमानत पर आया था हरीश
हरीश पर गांव की ही एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया हुआ है। दुष्कर्म पीड़ित महिला ने बीते मार्च माह में लघु सचिवालय की छत से कूदकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरीश के खिलाफ 15 मार्च को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में हरीश पिछले कुछ माह से जेल में था। पांच दिन पहले ही वह जमानत पर आया और आज उस पर यह जानलेवा हमला हो गया।

गांव रूपगढ़ में हरीश नामक युवक पर गोली चलाई गई है। जो कि पीजीआई में उपचाराधीन है। अभी वह बयान देने के लिए अनफिट है। मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्रपाल इंस्पेक्टर, एसएचओ, सदर थाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed