{"_id":"586e8d324f1c1bdd69159d37","slug":"bhiwani-news-ransom-house-enter-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर मकान में घुसकर युवकों ने मचाया उत्पात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर मकान में घुसकर युवकों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में पुराना शहर स्थित एक मकान में बुधवार देर रात घुसकर चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उक्त युवकों ने मकान मालिक के साथ पहले मारपीट की और फिर वहां खड़े वाहनों पर भी जमकर भड़ास निकालते हुए तोड़ डाला। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत सिटी थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मकान मालिक लवली ने बताया कि वह बुधवार देर रात करीब दस बजे अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव भागवी निवासी एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ जबरन उसके घर में घुस गया। उक्त युवकों ने उसे व सभी परिजनों को धमकियां देने के साथ मारपीट भी की। लवली ने बताया कि उक्त युवकों ने उस पर डंडों से हमला बोल दिया और वह अपनी जान बचाने के लिए उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकला। इसके बाद हमलावर युवकों ने तैश में आकर घरेलू सामान के साथ-साथ घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और एक कार के शीशे तोड़ डाले। पीड़ित लवली ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तीन माह पहले उसके पास फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी यह रकम नहीं देने पर उसे दादरी में नहीं रहने देने की धमकी भी दी थी। उक्त युवक इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी सिटी पुलिस को सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।